फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024 Holiday: साल 2024 में मिलेंगी इतनी लंबी छुट्टियां, जानें किस महीने में घूम सकते हैं आप

Wed, 03 Jan 2024 10:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
2024 Holiday List - फोटो : amar ujala
New Year 2024 Holiday List: वर्ष 2024 का आगाज हो गया है। नए साल की शुरुआत के साथ ही लोग कई सारी योजनाएं बनाने लगते हैं। इस वर्ष 2024 में 17 राजपत्रित अवकाश और 30 अन्य अवकाश हैं। छुट्टियों की सूची में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, क्रिसमस, बुद्ध पूर्णिमा, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद उल फितर, ईद उल जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम और पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन शामिल है।

इन छुट्टियों के साथ ही लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहे हैं, जिसमें आप अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर संग घूमने की योजना बना सकते हैं। नए साल पर अगर यात्रा पर जाने की इच्छा रखते हैं, तो 2024 में पड़ने वाली लंबी छुट्टियों के बारे में जान लें, ताकि छुट्टियों के मुताबिक ही घूमने की योजना और जगह का चयन कर पाएं। आइए जानते हैं जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक किस महीने में कितनी छुट्टियां हैं और सबसे अधिक अवकाश किस महीने में मिल रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
calender 2024 - फोटो : pexel
साल 2024 की छुट्टियों की सूची

26 जनवरी, शुक्रवार: गणतंत्र दिवस
25 मार्च, सोमवार: होली
29 मार्च, शुक्रवार: गुड फ्राइडे
11 अप्रैल, गुरुवार: ईद-उल-फितर
17 अप्रैल, बुधवार: रामनवमी
21 अप्रैल, रविवार: महावीर जयंती
23 मई, गुरुवार: बुद्ध पूर्णिमा
17 जून, सोमवार: ईद-उल-अजहा (बकरीद)
17 जुलाई, बुधवार: मुहर्रम
15 अगस्त, गुरुवार: स्वतंत्रता दिवस
26 अगस्त, सोमवार: जन्माष्टमी
16 सितंबर, सोमवार: मिलाद-उन-नबी
02 अक्टूबर, बुधवार: गांधी जयंती
12 अक्टूबर, शनिवार: दशहरा
31 अक्टूबर, गुरुवार: दिवाली
15 नवंबर, शुक्रवार: गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस
विज्ञापन

3 of 7
New Year - फोटो : pexel
सबसे ज्यादा अवकाश किस माह

साल 2024 में सबसे अधिक अवकाश अप्रैल और अक्तूबर माह में हैं। अप्रैल माह में तीन सरकारी छुट्टियां हैं, साथ ही लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहा है। अक्तूबर माह में भी तीन दिन की सरकारी छुट्टियां हैं। मार्च व अगस्त में दो-दो सरकारी अवकाश हैं। छुट्टियों के साथ ही ये जान लें कि किस महीने हॉलीडे कॉम्बो मिल रहे हैं।

4 of 7
ट्रैवल पैकिंग - फोटो : Istock
2024 में लॉन्ग वीकेंड कब

जनवरी में लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। साल की शुरुआत ही वीकेंड से हो रही है। 30 दिसंबर को शनिवार और 31 दिसंबर को रविवार है। अगर आपके दफ्तर या कॉलेज में 1 जनवरी का अवकाश मिलता है, तो घूमने के लिए इस मौके पर जा सकते हैं।

13 जनवरी शनिवार को लोहड़ी है और 14 जनवरी व 15 जनवरी को मकर संक्रांति और पोंगल की छुट्टी है। इस दौरान आप तीन के अवकाश में सफर पर निकल सकते हैं। वहीं 26 जनवरी, शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश और 27 व 28 जनवरी को वीकेंड है। तीन दिन की लगातार छुट्टी में घूमने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Friends - फोटो : istock
मार्च में लाॅन्ग वीकेंड

मार्च के महीने में होली और गुड फ्राइडे का अवकाश है। होली सोमवार 25 मार्च को है। इसके पहले आपको शनिवार और रविवार की छुट्टी मिल रही है। इसके अलावा आठ मार्च, शुक्रवार को शिवरात्रि है। अगर आप इस मौके पर भोलेनाथ के किसी प्रसिद्ध मंदिर जाना चाहते हैं तो शनिवार 9 मार्च को गुड़ी पड़वा और 10 मार्च रविवार का अवकाश काम आ जाएगा। लॉन्ग वीकेंड के लिए 29 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी, 30 और 31 मार्च को वीकेंड है।

मई और जून वीकेंड

मई माह में 23 मई गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व है। 24 मई शुक्रवार की छुट्टी ले और 25 मई और 26 मई रविवार की छुट्टी मिलाकर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 15 जून से लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। 16 जून रविवार, और 17 जून सोमवार के दिन बकरीद की छुट्टी है।
विज्ञापन

6 of 7
लाॅन्ग वीकेंड - फोटो : pixabay
अगस्त 2024 में लाॅन्ग वीकेंड

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष है। शुक्रवार यानी 16 अगस्त की छुट्टी लेकर 17 और 18 अगस्त को शनिवार और रविवार की छुट्टी है। 19 अगस्त सोमवार के दिन रक्षाबंधन की छुट्टी है। लगातार 15 से 19 अगस्त तक की छुट्टी ले सकते हैं। 24 और 25 अगस्त शनिवार व रविवार की छुट्टी, 26 अगस्त सोमवार के दिन जन्माष्टमी है। तीन दिन की छुट्टी में आसपास की जगह घूमने जा सकते हैं।

सितंबर में लाॅन्ग वीकेंड

5 सितंबर गुरुवार को ओणम और 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। 8 सितंबर को रविवार है। 6 सितंबर को छुट्टी लेकर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 14 और 15 सितंबर को वीकेंड और 16 सितंबर सोमवार को ईद मिलाद उन नबी की छुट्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्तूबर और नवंबर में छुट्टी - फोटो : istock
अक्तूबर और नवंबर में छुट्टी

शुक्रवार 11 अक्तूबर को महानवमी है, 12 अक्तूबर को दशहरा और 13 अक्तूबर रविवार की छुट्टी है।

1 नवंबर शुक्रवार को दिवाली है, 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर रविवार को भाई दूज है। 15 नवंबर शुक्रवार को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी। 16 नवंबर शनिवार और 17 नवंबर को रविवार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें