New Year 2023 Travel Places: नए साल का स्वागत यादगार तरीके से करना चाहते हैं तो 2023 के पहले दिन को खास तरीके से मनाने की योजना अभी से बना लें। साल 2022 खत्म होने में लगभग एक महीना बचा है। इसके बार घर के कैलेंडर बदल जाएंगे और साल, महीना और तारीख सब बदल जाएगी। नया साल और नई शुरुआत बेहतर तरीके से करने के लिए लोग 31 दिसंबर की रात पार्टी करते हैं और 1 जनवरी को उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस बार आपको नए साल के जश्न को मनाने का अच्छा मौका मिल रहा है। दरअसल, नया साल वीकेंड में पड़ रहा है। 31 दिसंबर 2022 को शनिवार और 1 जनवरी 2023 को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में आप दो -तीन दिन की नए साल की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बजट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए अभी से तय कर लें कि जाना कहां हैं और पहले से ही ट्रेन, बस या हवाई जहाज का टिकट बुक करा लें ताकि आराम से आप सफर का आनंद ले सकें। यहां आपको नए साल पर घूमने की जगहों का विकल्प दिया जा रहा है।