New Year 2023 Celebration Ideas Know Snowfall Destinations : साल 2022 खत्म हो रहा है और नए साल 2023 का आगाज होने वाला है। दुनियाभर में लोग इस मौके को सेलिब्रेट करते हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस मना कर बीते हुए साल को विदाई देते हैं और 31 दिसंबर व 1 जनवरी को नए साल का जश्न मनाते हैं। नए साल के जश्न का सप्ताह बहुत ही उत्साहित करने वाला है, जिसे देश विदेश तक मनाया जाता है। लोग घरों में परिवार के साथ वक्त बिताते हैं, वहीं कुछ लोग पार्टी करते हैं। क्रिसमस और नए साल के मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों के साथ घूमने भी जाते हैं। इस दौरान सर्दियों का मौसम रहता है, ऐसे में हिल स्टेशन की रौनक अधिक बढ़ जाती है। सर्दियों में विदेशों के नजारे बहुत सुंदर दिखते हैं लेकिन भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं जो सर्दियों में आपको आकर्षित करती हैं। क्रिसमस और नया साल दोनों ही वीकेंड पर पड़ रहा है, ऐसे में अगर आपको दोस्तों के साथ इस मौके पर किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां बर्फबारी का लुत्फ उठा सकें तो देश की कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं। यहां आपको भारत के उन हिल स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं, जहां 25 दिसंबर से जनवरी की शुरुआत में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।