फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023: शाही अंदाज में मनाना है नया साल, तो राजस्थान की इन जगहों पर जा सकते हैं आप

Sat, 31 Dec 2022 09:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नए साल पर करें राजस्थान की सैर - फोटो : pixa
New Year 2023 Celebration Ideas: सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग हिल स्टेशनों या सर्द ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लोगों को बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ काफी पसंद होते हैं। हालांकि कई लोगों को किसी ऐसी जगह की तलाश रहती है, जो बहुत अधिक सर्द नहीं होती, बल्कि घूमने के लिहाज से शानदार होती है। नए साल के मौके पर अधिकतर हिल स्टेशनों पर भीड़ भी बहुत होती है। ऐसे में अलग अंदाज में नया साल मनाने के लिए आप राजस्थान की ओर रुख कर सकते हैं। नवंबर से जनवरी के बीच का समय राजस्थान के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिकता को समेटे शहरों को घूमने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यहां भी इस मौसम में पर्यटक पहुंचते हैं। शाही अंदाज में नए साल का जश्न मनाने के लिए अगर आप इस साल राजस्थान जाने की योजना बना रहे हैं तो इन जगहों को घूमना न भूलें।
विज्ञापन

2 of 5
इस तरह नीला नजर आता है जोधुपर। - फोटो : सोशल मीडिया
जोधपुर

राजस्थान का जोधपुर शहर पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। जोधपुर बेहद खूबसूरत शहर है और अपने पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां नए साल के मौके का जश्न बहुत शानदार तरीके से मनाया जाता है। आप जोधपुर जाएं तो मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, घंटा घर और कल्याण सागर झील घूम सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बीकानेर - फोटो : Social Media
बीकानेर

नए साल के मौके पर बीकानेर घूमना भी बेहतर रहेगा। बीकानेर की इमारतों की सजावट इस मौके पर देखते ही बनती है। बीकानेर में करण महल, अनूप महल, फूल महल घूमने के लिए बेस्ट जगहें हैं। यहां कि ऐतिहासिक इमारतों की सजावट के बीच नए साल का जश्न मना सकते हैं।

4 of 5
सवाई माधोपुर - फोटो : सोशल मीडिया
सवाई माधोपुर

नए साल पर राजस्थान के सवाई माधोपुर को घूमने जा सकते हैं। इस जगह के चारों ओर रेगिस्तान है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को यहां के रेगिस्तान में नए साल का जश्न मनाना अद्भुत अनुभव महसूस कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बूंदी को 'परिंदों का स्वर्ग' और 'सिटी ऑफ वेल्स' भी कहा जाता है। - फोटो : सोशल मीडिया
बूंदी

राजस्थान में भीड़भाड़ से दूर बूंदी शहर में नए साल का जश्न शानदार तरीके से मनाया जाता है। यहां सुख महल, तारागढ़ का किला, बूंदी पैलेस को नए साल पर घूमने के लिए लाखों लोग आते हैं। आप नए साल पर बूंदी में ऊंट की सवारी कर सकते हैं। टेंट में रात बिता सकते हैं और बोन फायर का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें