फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: नए साल पर बच्चों को घुमाने का है प्लान, तो दिल्ली की इन पांच जगहों पर जा सकते हैं आप

Sat, 01 Jan 2022 12:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इंडिया गेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

नया साल 2022 आ गया है। इस बार नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए आपके पास अच्छा मौका और समय है। साल 2022 की शुरुआत वीकेंड से हो रही है। 1 और 2 जनवरी को शनिवार- रविवार है। ऐसे में आपके पास नए साल का स्वागत करने, उसे एन्जॉय करने के लिए भरपूर समय है। आप अपने परिवार के साथ नए साल को खास बनाना चाहते हैं तो किसी ट्रिप पर भी जा सकते हैं। हालांकि अगर कोरोना या अन्य किसी कारण से आप यात्रा नहीं कर सकते हैं तो आप अपने शहर या उसके आसपास की खास जगहों पर जा सकते हैं। नए साल के मौके पर अगर आज पार्टनर और दोस्तों के साथ घूमने या हैंग आउट करने के लिए तो कई सारी जगहें हैं लेकिन इस मौके पर आप बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं। राजधानी के रहने वाले हैं तो दिल्ली में या उसके आसपास कई जगहें हैं, जहां आप नए साल पर बच्चों के साथ जा सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज - फोटो : facebook.com/delhitourism
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज

दिल्ली के सईद-उल-अजायब में गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज स्थित है। यह पार्क दिल्ली के प्रमुख पर्यटन का हिस्सा है। यह पार्क कई तरह के प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ है। यहां 200 से भी ज्यादा आकर्षक और सुगंधित पौधे हैं। 

 

विज्ञापन

3 of 6
नेशनल रेल म्यूजियम - फोटो : facebook/newbharat/
नेशनल रेल म्यूजियम 

बच्चों के लिए दिल्ली में नेशनल रेल म्यूजियम है, जहां टाॅय टेन का सफर कर बच्चों के साथ ही बड़े भी आनंदित हो जाते हैं। यह नेशनल रेल म्यूजियम चाणक्यपुरी में स्थित है। सोमवार और सरकारी छुट्टियों को छोड़कर यह हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। बड़ों के लिए 50 रुपये टिकट और बच्चों के लिए 10 रुपये का टिकट है। 

4 of 6
एडवेंचर आइलैंड - फोटो : facebook/naz.rajput.986
एडवेंचर आइलैंड

दिल्ली का एडवेंचर आइलैंड बच्चों के पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र है। दिल्ली एडवेंचर आइलैंज पूरे देश में प्रसिद्ध है। आम जगहों की अपेक्षा में यह थोड़ा महंगा है। यहां का टिकट 500 रुपये है। हालांकि अगर आप बच्चों को यहां लेकर जाते हैं तो वह जरूर खुश हो जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
वर्ल्डस ऑफ वंडर वाटर पार्क - फोटो : facebook
वर्ल्डस ऑफ वंडर वाटर पार्क

नोएडा में वर्ल्डस ऑफ वंडर वाटर पार्क बना हुआ है। यह बच्चों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। इस पार्क में बच्चों को कई सारे एक्टिविटी और फन गेम्स मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली हाट बाजार - फोटो : facebook/TheDehligraphy/
दिल्ली हाट बाजार

बच्चों को घूमाने के लिए निकलें और उन्हें लजीज खाने का स्वाद न मिले, तो पिकनिक अधूरी सी लगती है। साउथ दिल्ली का हाट बाजार देखने देश भर से लोग आते हैं। यहां टेस्टी स्ट्रीट फूड मिलता है। सुबह 10 बजे के बाद से आप दोनों हाट बाजार जा सकते हैं और मनपसंद खाने पीने की चीजें ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें