फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2021: नववर्ष पर यदि घूमने निकल रहे हैं तो इन बातों के लिए दिमाग को कर लें पहले से तैयार, सुखद रहेगी यात्रा

Wed, 30 Dec 2020 05:03 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लोग दोस्तों, परिवार के साथ न्यू ईयर ट्रिप की योजना बनाते हैं - फोटो : Pixabay

नववर्ष की शुरुआत हर कोई बेहतर ढंग से करना चाहता है। कई सारे लोगों का इस बात पर अटूट विश्वास है कि यदि नववर्ष की शुरुआत खूबसूरत होगी तो पूरा साल हंसी- खुशी बीत जाएगी। ऐसे में लोग अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ न्यू ईयर ट्रिप की योजना बनाते हैं चूंकि यह योजना अधिकांश लोगों की होती है तो पर्यटन स्थलों पर काफी भीड़भाड़ हो जाती है, भीड़ के साथ ही कई सारे बदलाव भी होते हैं जैसे चीजों के दाम बढ़ जाना, किसी चीज के लिए लंबे समय तक इंतजार करना आदि। अगली स्लाइड्स के माध्यम से हम आपको बता रहे हैं उन सभी बातों के बारे में जिनके लिए आपको अपना दिमाग पहले से तैयार रखना होगा। 

विज्ञापन

2 of 5
वापसी का टिकट पहले ही करा लें - फोटो : ट्विटर

वापसी का टिकट करा लें
नववर्ष पर आप ही की तरह कई सारे लोग घूमने निकले हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपना वापसी का टिकट पहले ही करा लें। यदि आप सोच रहे हैं कि वहां जाकर आप समझेंगे कि कब और कैसे लौटना है तो यह विचार फौरन त्याग दें क्योंकि ऐसा करने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। जितने लोग घूमने जा रहे हैं, उतने ही लौटेंगे भी। ऐसे में ट्रेन, बस में जगह मिलना थोड़ा मुश्किल है।

विज्ञापन

3 of 5
होटल में रूम के दाम लगभग दोगुना हो जाते हैं - फोटो : social media

पुराने दाम भूल जाएं
यदि आप पहले भी उस जगह पर जा चुके हैं, जहां आप घूमने आएं हैं तो अपने दिमाग से यह बात निकाल दीजिए कि दो माह पूर्व तो यहां आपको कम दाम में रूम मिल गया था न्यू ईयर जैसे समय पर होटल में रूम के दाम लगभग दोगुना हो जाते हैं। ऐसे में आपके पास उस दाम को खुशी-खुशी देने के सिवा कोई अन्य विकल्प शेष नहीं है। यह जरूर हो सकता है कि आपने पहले से ऑनलाइन बुकिंग करवाई हो तो आपको थोड़ा डिस्काउन्ट मिल गया हो। 

4 of 5
ऐसे समय भीड़ मिलना स्वाभाविक है - फोटो : सोशल मीडिया

भीड़भाड़ से चिढें न
यह तो तय बात है कि अधिकांश लोग नववर्ष पर घूमना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आप कोई बहुत प्रसिद्ध जगह गए हैं तब तो तय बात है कि आपको भीड़भाड़ ही मिलेगी। यदि आप सोच रहे हैं कि नववर्ष पर किसी हिल स्टेशन पर सुकून तलाशेंगे तो यह विचार त्याग दें क्योंकि ऐसे समय भीड़ मिलना स्वाभाविक है इसलिए पहले से दिमाग में यह बात बैठा लें नहीं तो हो सकता है वहां जाकर आपका मन खराब हो जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंतजार करने में कोई बुराई भी नहीं है - फोटो : social media
इंतजार के लिए रहें तैयार
भीड़भाड़ रहेगी तो बिल्कुल संभव है कि आपको किसी भी चीज का थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। इंतजार करने में कोई बुराई भी नहीं है क्योंकि वैसे भी आप घूमने गए हैं तो आप आराम से घूमें क्योंकि जल्दबाजी में तो आनंद भी नहीं आना है इसलिए मंदिरों के बाहर, रेस्तरां के बाहर इंतजार करने के लिए खुद को तैयार कर लीजिए क्योंकि समय को देखते हुए बेहतर यही है कि आप भीड़भाड़ में जबरदस्ती न ही घूसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें