फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2020: नए साल पर कैब बुक करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, 8 बातों का रखें ध्यान

Wed, 01 Jan 2020 10:12 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Taxi safety tips - फोटो : Pixabay.com
नया साल आ गया है। हर तरफ उत्साह का माहौल है। आपलोगों में से भी कई लोगों ने टूर प्लान कर रखा होगा तो कई लोगों ने पार्टी प्लान कर रखी होगी। यह ऐसा समय होता है, जब हमारा ध्यान मुख्यत: खानपान, म्यूजिक और डांस शो, शॉपिंग मॉल या क्लबों में होने वाले कार्निवाल, बॉलीवुड नाइट जैसी चीजों पर होता है। इन सबके बीच हम इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते कि पार्टी या इवेंट स्थल तक कैसे पहुंचा जाए और हम आंख-कान मूंद कर ओला, उबर जैसी टैक्सी सेवाओं पर भरोसा कर बैठते हैं, लेकिन आपने यदि सावधानी न बरती तो नए साल के उत्साह और जश्न के रंग में भंग हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 10
New year party 2020 - फोटो : Pixabay
नए साल के जश्न वाली पार्टी में देर रात होना आम बात है। अधिकतर लोग अपनी गाड़ी से जाना पसंद नहीं करते। खासकर रात में ड्रिंक करने के बाद गाड़ी चलाना सेफ भी नहीं रहता। ऐसे में पार्टी करने के बाद घर पहुंचने के लिए ओला, उबर जैसी कैब सर्विस ही विकल्प होती है। देश के कई शहरों खासकर मेट्रो सिटी में हो रही घटनाओं के बारे में सोचा जाए तो रात में कैब सर्विस लेना बहुत सही नहीं होता। कुछ लोग इसी ताक में रहते हैं कि कैसे युवाओं को शिकार बनाया जाए। ऐसे में हमें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 10
ola
कैब बुक करने के बाद अपनी यात्रा शुरू करने से पहले, कार का मॉडल, कलर, नंबर प्लेट जरूर जांच लें कि ये कैब के एप पर बुकिंग के समय दिखाए गए डिटेल्स से मैच खाते हैं या नहीं। कभी भी बुक की गई कैब के अलावा किसी अन्य कैब में बिल्कुल सवार न हों।

4 of 10
एप से बुक होने वाली कैब।
उबर या ओला ऐप पर ड्राइवर की फोटो भी दिखती है। ऐसे में जब ड्राइवर कैब लेकर आए तो ऐप वाली फोटो से उसका मिलान कर लें। जांच लें कि कहीं ड्राइवर की जगह कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं बैठा हुआ है। अपनी यात्रा शुरू करने से पहले, नंबर प्लेट और ड्राइवर के साथ कार की एक फोटो भी जरूर क्लिक कर लें।
विज्ञापन

5 of 10
यात्रा शुरू करने से पहले देख लें कि कैब में चाइल्ड लॉक सक्रिय तो नहीं! यदि चाइल्ड लॉक सक्रिय है तो आप अंदर से दरवाजा नहीं खोल पाएंगे। कुछ मामलों में अगर ड्राइवर दुर्व्यवहार करने लगता है तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए एक बार दरवाजा खोलकर देख लें। चाइल्ड लॉक निष्क्रिय है, तभी अपनी यात्रा शुरू करें।
विज्ञापन

6 of 10
uber
वैसे तो आजकल शेयरिंग कैब बुक करने के विकल्प भी चलन में हैं, लेकिन हमेशा एक निजी टैक्सी बुक करना ही सुरक्षा की दृष्टि से सही रहता है। क्या पता कि शेयरिंग में आपका सहयात्री किस मिजाज का हो! निजी टैक्सी बुक करने पर भी अगर कोई पहले से ही अंदर बैठा हो तो आप न सवार हों।
विज्ञापन

7 of 10
मोबाइल में ऑफलाइन गूगल मैप्स भी डाउनलोड कर के रखें। यह आपको बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी नेविगेशन दिखाता रहेगा। जब तक आप अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाते, तब तक गूगल मैप्स का नेविगेशन देखते रहें और कैब के ड्राइवर को भी नेविगेशन के अनुसार गाड़ी चलाने को कहें। किसी शॉर्टकट के चक्कर में न पड़ें।

8 of 10
Uber cab
कैब पर बैठने से पहले अपने परिवार, करीबी, रिश्तेदार या दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर अपना करेंट लोकेशन और लाइव लोकेशन शेयर कर लें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे आपके सटीक स्थान को जान सकें।

9 of 10
कैब (File Photo) - फोटो : अमर उजाला
देर रात कैब यात्रा के दौरान वॉयस रिकॉर्डर को चालू रखना एक अच्छी सावधानी है। किसी तरह के दुर्व्यवहार की स्थिति में यदि आवश्यक हो तो ये ऑडियो रिकॉर्डिंग बाद में साक्ष्य के रूप में काम कर सकती है।
विज्ञापन

10 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
देर रात की कैब यात्रा के दौरान सोना तो बिल्कुल नहीं चाहिए। साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन, आपातकालीन संपर्क नंबर को संभाल कर रखें। पूरी तरह से चार्ज किए गए पावर बैंक और चार्जिंग केबल को संभाल कर साथ रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें