फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Trends 2026: भीड़भाड़ से छुटकारा! यात्रा करने के ये 5 नए तरीके बदल देंगे आपका नजरिया

Sat, 25 Apr 2026 04:52 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

New Travel Ideas: 2026 में यात्रा के नए ट्रेंड्स जैसे स्लो ट्रैवल, वर्केशन, आफबीट डेस्टिनेशंस, स्लो ट्रैवल और ईको फ्रेंडली टूरिज्म तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ये तरीके भीड़भाड़ से दूर सुकून और बेहतर अनुभव देते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
2026 के पांच ट्रैवल ट्रेंड - फोटो : AI

Travel Ke Naye Tarike: आज के समय में घूमना सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि जीवनशैला बन चुका है। लेकिन जैसे-जैसे घूमने का क्रेज बढ़ा है, वैसे-वैसे भीड़भाड़, महंगे होटल और ओवररेटेड पर्यटन स्थलों का अनुभव भी बढ़ गया है। पहले जहां लोग प्रसिद्ध जगहों पर जाना पसंद करते थे, वहीं अब ट्रेंड बदल रहा है। 2026 में लोग भीड़ से दूर, शांत और अनुभव आधारित यात्रा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

नई पीढ़ी अब सिर्फ फोटो क्लिक करने के लिए सफर नहीं करती, बल्कि वह हर जगह को महसूस करना चाहती है। यही वजह है कि पर्यटन क्षेत्र में कई नए ट्रेंड्स तेजी से उभर रहे हैं, जो आपके घूमने के नजरिए को पूरी तरह बदल सकते हैं। चाहे आप सोलो ट्रैवलर हों, कपल हों या फैमिली के साथ घूमना पसंद करते हों, ये ट्रेंड्स हर किसी के लिए खास हैं।

यहां जानिए 2026 के 5 ऐसे ट्रैवल ट्रेंड्स के बारे में, जो न सिर्फ आपकी यात्रा को आसान बनाएंगे बल्कि आपको भीड़भाड़ से दूर एक सुकून भरा अनुभव भी देंगे।

विज्ञापन

2 of 6
सफर की धीमी रफ्तार के फायदे - फोटो : AI

धीमा सफर

अब आराम से घूमने का नया ट्रेंड आ गया है, जिसे स्लो ट्रैवल नाम दिया गया। इसका मतलब है कम जगहों पर जाएं, लेकिन उन्हें अच्छे से एक्सप्लोर करें। अब लोग ज्यादा से ज्यादा जगहों पर घूमने की जल्दबाजी में नहीं रहते, बल्कि 1-2 जगहों पर ज्यादा समय बिताना पसंद कर रहे हैं।

 

Slow Travel Trend: भागदौड़ छोड़कर आराम से घूमने के फायदे क्या हैं? जानिए स्लो ट्रैवल के बारे में

विज्ञापन

3 of 6
travel - फोटो : Freepik

वर्केशन

काम के साथ घूमने का मजा भी चाहिए तो वर्केशन ट्रैवल ट्रेंड अपनाएं। आज भी भागदौड़ वाली जिंदगी में वर्केशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। लोग खूबसूरत जगहों जैसे मनाली या गोवा में रहकर काम भी कर रहे हैं और घूम भी रहे हैं। यह तरीका काम और लाइफ बैलेंस को बेहतर बनाता है।

 

4 of 6
kasoli - फोटो : istock

आफबीट डेस्टिनेशन 

भीड़ से दूर नई जगहों का अनुभव यात्रियों का नया शौक बन गया है। अब लोग शिमला जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों के बजाय शांत और अनदेखी जगहों जैसे कसोली, चोपता को चुन रहे हैं। आफबीट जगहें आपको प्रकृति के करीब ले जाती हैं। 
 

Offbeat Places: 5000 रुपये में ट्रिप प्लान? ये 5 जगहें देंगी ऋषिकेश और मसूरी जैसा मजा बिना भीड़ के

विज्ञापन

5 of 6
असम में चाय बागान - फोटो : Freepik

सोलो ट्रैवल 

सोलो ट्रैवलिंग अब ट्रेंड बन चुका है। इस तरह के सफर में आप घूमने के लिए दोस्तों या करीबियों को छुट्टी मिलने और उसके समय के मुताबिक ट्रिप का प्लान नहीं बनाते। बल्कि अकेले ही सफर पर रवाना हो जाते हैं। यह खुद के साथ समय बिताने का शानदार मौका भी देता है। इसमें लोग अकेले घूमकर खुद को बेहतर समझ रहे हैं और नई चीजें सीख रहे हैं।

 

Best Solo Travel Destinations: अकेले ट्रेवल करना चाहती हैं तो ये जगहें हैं लड़कियों के लिए हैं सबसे बेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लिविंग रूट ब्रिज मेघालय - फोटो : instagram

ईको फ्रेंडली ट्रैवल

अब सफर सिर्फ मजे तक सीमित नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के साथ घूमना बन गया है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए लोग इको फ्रेंडली ट्रैवल अपना रहे हैं। कम प्लास्टिक, लोकल बिजनेस को सपोर्ट और नेचर-फ्रेंडली स्टे इसका हिस्सा हैं।

 

Top Eco-tourism Destinations: भारत की 5 ईको-फ्रेंडली जगहें जहां मिलेगा सुकून और प्रकृति का साथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें