फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Travel: कहां देखें टूटते तारे? इन जगहों पर दूधिया आकाश का नजारा बढ़ा देगा रोमांस!

Fri, 24 Apr 2026 05:11 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Best Places For Star Gazing : एस्ट्रो-टूरिज्म भारत में लद्दाख, स्पीति वैली, रण ऑफ कच्छ, कूर्ग और नीलगिरी हिल्स जैसी जगहें  के लिए बेहतरीन हैं, जहां साफ आसमान में मिल्की वे और टूटते तारे देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
टूटते तारे देखने के लिए जाएं इन जगहों पर - फोटो : Ai

Astro Travel in India: अगर आप रात के आसमान में चमकते सितारों, दूधिया आकाश और टूटते तारों को नजदीक से देखना चाहते हैं, तो एस्ट्रो ट्रैवल आपके लिए एक परफेक्ट अनुभव हो सकता है। शहरों की भागदौड़ और प्रदूषण के कारण अब साफ आसमान देखना मुश्किल हो गया है, लेकिन भारत में अभी भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप खगोलीय नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।

खास बात यह है कि इन जगहों पर प्रकाश प्रदूषण बहुत कम होता है, जिससे रात का आसमान बेहद साफ दिखाई देता है। यहां आप बिना किसी टेलिस्कोप के भी हजारों तारों को देख सकते हैं और सही समय पर दूधिया आकाश और टूटते तारों का अद्भुत नजारा भी मिलता है।

यहां हम आपको भारत की ऐसी ही शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जो खगोल प्रेमियों और सफर के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। अगर आप भी एक अनोखा यात्रा अनुभव चाहते हैं, तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

विज्ञापन

2 of 6
टूटते तारे और दूधिया आसमान देखने के लिए बेस्ट जगह - फोटो : AI

लद्दाख

खगोलीय पर्यटन में सबसे साफ आसमान का अनुभव आपको लद्दाख में मिल सकता है। लद्दाख एस्ट्रो ट्रैवल के लिए भारत की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां प्रकाश प्रदूषण बेहद कम है, जिससे रात में मिल्की वे साफ दिखाई देती है।

विज्ञापन

3 of 6
टूटते तारे और दूधिया आसमान देखने के लिए बेस्ट जगह - फोटो : AI

स्पीति वैली

हिमाचल प्रदेश के इस हिल स्टेशन पर पर्यटकों को तारों का स्वर्ग देखने को मिल सकता है। स्पीति वैली की ऊंचाई और शांत वातावरण इसे स्टार गेजिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यहां का साफ आसमान आपको हजारों सितारे दिखाता है।

 

4 of 6
टूटते तारे और दूधिया आसमान देखने के लिए बेस्ट जगह - फोटो : AI

रण का कच्छ

सफेद रेगिस्तान में सितारों का जादू खास अनुभव दे सकता है। गुजरात स्थित रण ऑफ कच्छ में रात के समय आसमान और सफेद जमीन का कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लगता है। यहां शूटिंग स्टार्स देखना एक यादगार अनुभव होता है।

 

विज्ञापन

5 of 6
टूटते तारे और दूधिया आसमान देखने के लिए बेस्ट जगह - फोटो : AI

कूर्ग

हरियाली के बीच स्टार गेजिंग का मजा ही अलग होता है। कर्नाटक के कूर्ग की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां का साफ आसमान खगोल प्रेमियों के लिए शानदार मौका देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टूटते तारे और दूधिया आसमान देखने के लिए बेस्ट जगह - फोटो : AI

नीलगिरी हिल्स

शांत और रोमांटिक आसमान देखने के लिए नीलगिरी हिल्स रात में जाएं। यह जगह तमिलनाडू में है। नीलगिरी हिल्स में रात का आसमान बेहद शांत और साफ होता है, जहां आप आराम से तारों का नजारा देख सकते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें