प्रगति मैदान में हर साल लगने वाला विश्व पुस्तक मेला (World Book Fair 2020) की शुरुआत शनिवार को हो चुकी है। इस वर्ल्ड बुक फेयर में 1300 से ज्यादा बुक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पर लगभग 800 से ज्यादा प्रकाशकों की किताबें उपलब्ध हैं। हर साल की तरह इस बार भी विश्व पुस्तक मेला में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राजधानी के पुस्तक प्रेमियों, लेखकों, साहित्यकारों, कवियों और युवाओं खासकर छात्रों को इसका इंतजार रहता है। बुक फेयर की अवधि और टाइमिंग क्या रहेगी, कहां से जाना ठीक रहेगा, टिकट कहां से ले सकेंगे, कितना शुल्क लगेगा...ऐसे ही ढेर सारे सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे: