varodra
रिपेरियन रिसॉर्टस, वड़ोदरा, गुजरात
रिपेरियन द रिवरसाइड कैंप गुजरात में एडवेंचर्स रिसॉर्ट्स के लिए सबसे नया है। यह शहर के जीवन की हलचल से दूर जाने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां पहुंचकर इस बात का एहसास होगा मानो आप प्रकृति की गोद में आराम कर रहे हो। इसके अलावा यहां आकर आप अपने यादों को और बढ़ा सकते हैं। आप उन तनावग्रस्त और थकी हुई मांसपेशियों को आराम, व्यायाम या फिर से जीवंत कर सकते हैं, या रोमांचक साहसिक कार्य कर सकते हैं और एक बदलाव के लिए ट्रेकिंग कर सकते हैं। यहां पर जिप लाइन, हाई रोप, लो रोप, ग्राउंड एडवेंचर, रैपलिंग, वैली क्रॉसिंग, रिवर क्रॉसिंग, पेंट बॉल, रिवर राफ्टिंग, रिवर साइड कैम्पिंग, बर्डवॉचिंग, माउंटेन बाइकिंग की सुविधा है।