Nepal Tourist Places: नेपाल, हिमालय की गोद में बसा एक छोटा सा देश, जहां हर कदम पर प्रकृति की बेजोड़ सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है। यह देश न केवल पर्वतारोहियों के लिए स्वर्ग है, बल्कि सांस्कृतिक पर्यटकों, वन्यजीव प्रेमियों और आत्मा की शांति की खोज करने वालों के लिए भी अद्वितीय स्थान है। यहां के धार्मिक स्थलों का अनुभव हर यात्री के लिए अविस्मरणीय साबित होता है। ये रहे हैं नेपाल के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल।
काठमांडू
नेपाल की राजधानी काठमांडू अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर देखने योग्य स्थानों में स्वयंभूनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर शामिल है।
स्वयंभूनाथ (मंकी टेम्पल)
यह बौद्ध स्तूप काठमांडू के पश्चिम में एक पहाड़ी पर स्थित है और इसे UNESCO विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। यह स्थल अपने अद्वितीय वास्तुकला और मनोहारी दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।
पशुपतिनाथ मंदिर
यह हिंदू धर्म का प्रमुख स्थल है और भगवान शिव को समर्पित है। बागमती नदी के किनारे स्थित यह मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का धरोहर है।
दरबार स्क्वायर
काठमांडू का यह ऐतिहासिक स्थान राजसी महलों, मंदिरों और आंगनों का संग्रह है और इसे UNESCO द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।