Chamunda Nandikeshwar Dham : नवरात्रि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का पर्व है। यह नौ दिवसीय पर्व है, जिसमें हर दिन नवदुर्गा की पूजा होती है। ऐसे में लोग घर पर पूजा करने के अलावा देवी के मंदिरों के दर्शन के लिए भी जाते हैं। भारत में कई प्राचीन और चमत्कारी दुर्गा मंदिर हैं। इन मंदिरों का बहुत महत्व है। नवरात्रि के मौके पर इन अद्भुत और चमत्कारी मंदिरों में भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर जाते हैं और मन्नत मांगते हैं। कहते हैं कि कई पवित्र मंदिरों में दर्शन और पूजा से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का समापन 31 मार्च को है। इस दिन रामनवमी है, साथ ही शुक्रवार। रामनवमी से वीकेंड शुरू हो रहे हैं। तीन दिन की छुट्टी है और अगर किसी प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो इस वर्ष चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के दर्शन करें। चामुंडा नंदिकेश्वर धाम हिमाचल प्रदेश में है। हिमाचल प्रदेश को देवों की भूमि कहा जाता है, जहां करीब 2000 से ज्यादा मंदिर हैं। पर्यटकों के लिए यहां के मंदिर आकर्षण का केंद्र हैं। नवरात्रि और राम नवमी की छुट्टी में आप हिमाचल प्रदेश में स्थित चामुण्डा देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहें हैं तो यहां जरूरी जानकारी दी जा रही है।