फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: दिल्ली की इन बाजारों से करें नवरात्रि की खरीदारी, मिलेगा त्योहार का हर सामान

Mon, 26 Sep 2022 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि की खरीदारी के लिए बाजारें - फोटो : social media
Navratri 2022 : 26 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रही है। नवरात्रि माता दुर्गा की उपासना का पर्व है। इसमें नौ दिनों तक माता के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना होती है। भक्त घर के मंदिर में घटस्थापना करके हैं और उपवास करके नवदुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्रि का पर्व अलग अलग राज्यों में कई तरीकों से मनाया जाता है। बंगाल में नवरात्रि उत्सव बहुत धूमधाम से होता है। यहां दुर्गा पंडाल सजते हैं और माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके अलावा गुजरात में गरबा और डांडिया खेलते हैं। कई जगहों पर नवरात्रि के समापन में कन्यापूजन और महानवमी पर रामलीला का आयोजन होता है। ऐसे में नवरात्रि के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए आपको कई सारी तैयारियां करनी होती है। नवरात्रि की तैयारियों के लिए अगर आप खरीदारी पर निकल रहे हैं तो दिल्ली की कुछ बाजारें ऐसी है, जहां आपको पूजन सामग्री से लेकर नवरात्रि की सजावट, माता के श्रृंगार के सामान से लेकर गरबा या डांडिया नाइट के लिए पारंपरिक कपड़े आसानी से कम दामों में मिल जाएं। यहां आपको नवरात्रि के सामान की खरीदारी करने के लिए दिल्ली के बाजारों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि - फोटो : amar ujala
दिल्ली में सदर बाजार

नवरात्रि के लिए कई सारी चीजों की शाॅपिंग करनी है तो दिल्ली के सदर बाजार में जा सकते हैं। सदर बाजार दिल्ली का थोक बाजार है, जहां आपको बहुत सस्ते में सामान मिल जाता है। यह दिल्ली के सबसे लोकप्रिय बाजारों में एक है। यहां नवरात्रि के लिए सजावट का सारा सामान मिल जाएगा। वहीं नवरात्रि के पूजा का सामान भी कम दाम में मिलेगा। कन्या पूजन के लिए गिफ्ट, श्रृंगार के लिए चूड़ियां, घाघरा और ड्रेस मिल जाएंगी।

Navratri 2022: नवरात्रि में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का है प्लान, तो इन बातों पर रखें ध्यान
विज्ञापन

3 of 5
पर्व पर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
लाजपत नगर

अगर आप नवरात्रि में गरबा या डांडिया नाइट्स में शामिल होने वाले हैं तो यहां आपको बहुत किफायती दामों में ट्रेडिशनल ट्रेंडी आउटफिट मिल सकती है। कपड़ो के अलावा लाजपत नगर बाजार में नवरात्रि पूजा का सामान और माता के श्रृंगार का सामान भी आसानी से मिल सकता है।

4 of 5
पहाड़गंज - फोटो : Amar Ujala
पहाड़गंज

दिल्ली का पहाड़गंज मार्केट सबसे सस्ती बाजारों में शामिल है। यहां त्योहार के दिनों में काफी भीड़ रहती है। कपड़े, ज्वेलरी, जूते, सजावट का सामान, मूर्तियां आदि सब कुछ कम पैसों में आसानी से मिल जाएगा।

Shardiya Navratri 2022: भारत में ही नहीं विदेशों में भी हैं माता के प्रसिद्ध मंदिर, इस नवरात्रि में करें दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करोल बाग मार्केट - फोटो : amar ujala
करोल बाग

दिल्ली की लोकप्रिय बाजारों में करोलबाग का नाम शामिल है। करोल बाग में रोजमर्रा की सभी चीजें आसानी से मिल जाएगी। यहां अक्सर खरीदारी की भीड़ मिल जाती है। कन्या पूजन के लिए आप कपड़े, बैग और वैरायटीज वाले गिफ्ट्स खरीद सकते हैं, जो कम पैसों में मिल जाएंगे। घर की साज-सज्जा के अलावा त्योहार के लिए सभी जरूरी सामान भी करोल बाग से खरीद सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें