फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका नहीं, इन देशों से भी है प्रभु श्रीराम का नाता, जानिए विदेशों में क्यों होता है रघुनंदन के नाम का जाप

Mon, 22 Jan 2024 03:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ram sita - फोटो : अमर उजाला
Ramayana in different countries: अयोध्या नगरी में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की महोत्सव मनाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बाल स्वरूप की प्रतिमा अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित हो गई और उसकी प्राण प्रतिष्ठा की पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्पन्न की। इसी के साथ अयोध्या के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

अयोध्या में भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम का जन्म हुआ था। चौदह वर्ष के वनवास के बाद वह अयोध्या के राजा बने। लेकिन अयोध्या के अलावा भारत के कुछ शहरों से भी राजा राम का नाता है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है तो वहीं बाराबंकी के सतरिख-चिनहट मार्ग पर सप्तऋषि आश्रम है, जहां प्रभु राम ने अपने भाइयों संग शिक्षा ली थी। मध्यप्रदेश और यूपी सीमा के चित्रकूट में प्रभु राम माता सीता और लक्ष्मण संग वनवास के दौरान रुके थे। दक्षिण भारत की कई जगहों पर उनके वनवास के दौरान निवास के संकेत मिलते हैं।

राम का नाता केवल भारत ही नहीं विदेशों से भी है। माता सीता के हरण के बाद लंका के राजा रावण से युद्ध करने के लिए वह लंका तक गए थे। लेकिन भगवान राम केवल भारत और श्रीलंका तक सीमित नहीं है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जिनका नाता प्रभु श्रीराम और रामायण से है।
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
थाईलैंड और राम

थाईलैंड में भी प्रभु राम की मान्यता है। यहां रामकियेन पढ़ी जाती है, जो कि थाई रामायण है। हालांकि यह वाल्मीकि रामायण से थोड़ी अलग है। कहते हैं कि जब दक्षिण भारत से समुद्र के जरिए लोग थाईलैंड पहुंचे तो रामायण भी यहां पहुंची। थाई राजा रामा-1 ने रामायण के संस्करण को लिखा। रामकियेन में थॉमसन का किरदार रामायण के रावण का माना जाता है। थाईलैंड में राजा को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, इसलिए यहां राजा के नाम रामा-1, रामा-2, रामा 10 आदि दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Indonesia - फोटो : pixabay
इंडोनेशिया और राम

सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में भी रामायण के वर्जन काकविन रामायण को पढ़ा जाता है। यह इंडोनेशिया का महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इस देश में अयोध्या भी है और राम एक नायक के तौर पर पूजनीय भी हैं। कहते हैं कि राम की सेना के प्रमुख सुग्रीव ने सीता माता की खोज के लिए सैनिकों को जावा द्वीप, यवद्वीप भेजा, जो कि इंडोनेशिया में है।

4 of 5
Nepal - फोटो : pixabay
नेपाल और राम

नेपाल भगवान राम का ससुराल है। माता सीता नेपाल के जनकपुर की राजकुमारी हैं। प्रभु राम अपने गुरु संग नेपाल तक पहुंचे, जहां वह माता सीता के स्वयंवर में शामिल हुए। बाद में जानकी को विदा कराकर अयोध्या ले आए। इस कारण नेपाल के लोग भगवान राम को दामाद मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीलंका टूर पैकेज - फोटो : istock
श्रीलंका और राम

लंका पति रावण ने माता सीता का हरण किया था, जिन्हें रावण से बचाने के लिए प्रभु राम अपनी वानर सेना संग लंका पहुंचे थे। लंका जाने के लिए पूरी वानर सेना ने रामसेतु पुल का निर्माण किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें