फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Tourism Day 2022: भारत की ये पांच जगहें हैं दुनियाभर में प्रसिद्ध, विदेशी पर्यटकों की लगती है होड़

Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
National Tourism Day 2022 - फोटो : Amar Ujala
National Tourism Day 2022 : भारत विविधताओं का देश है। यहां एक ही राज्य में अलग अलग संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिल जाती है, तो ऐसे में समुचित भारत में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जो विश्व को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। भारत के कुछ पर्यटन स्थल तो विदेशों तक में इतने मशहूर हैं कि जब कोई विदेशी भारत आता है तो वहां जरूर घूमने जाना चाहता है। इन्हीं पर्यटन स्थलों की विशेषताएं और खूबसूरती के दुनियाभर में प्रचार प्रसार के हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने पर्यटन दिवस मनाने का फैसला लिया। पर्यटन से करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। वहीं भारत की ऐतिहासिकता, खूबसूरती और संस्कृति का प्रसार भी होता है। वैसे तो भारत में कश्मीर से कन्याकुमारी तक कई शानदार पर्यटन स्थल हैं लेकिन कुछ ऐसे भी स्थल हैं जो विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर जानिए विदेशियों को पसंद आने वाले भारत के मशहूर पर्यटन स्थल।
विज्ञापन

2 of 6
National Tourism Day 2022 - फोटो : istock
आगरा का ताज महल, यूपी 

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल भारत में स्थित है। यह हमेशा से ही भारतीय और विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। कोई आम भारतीय पर्यटक हो या फिर किसी देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री, आगरा जाने से नहीं चूकते। खास बात ये है कि आगरा में केवल ताज महल ही नहीं है। यहां आने वाले पर्यटक आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, रामबाग और सिकंदर का किला जैसे ऐतिहासिक स्थलों को घूम सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
National Tourism Day 2022 - फोटो : Pixabay
गोवा

भारत का सबसे छोटा राज्य सबसे अधिक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। विदेशों में भले ही कई बीच और खूबसूरत समुद्री जगहें हों लेकिन गोवा की खूबसूरती किसी विदेशी बीच से कम नहीं है। यहां के खूबसूरत समुद्री किनारे दुनिया भर में मशहूर हैं। गोवा के सी-फूड का स्वाद और वाटर स्पोर्ट्स का आनंद भारतीयों के साथ विदेशी भी लेते हैं।

4 of 6
National Tourism Day 2022 - फोटो : Pixabay
राजस्थान

रेतीला कहो या रंगीला, राजस्थान की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर खींचती है। राजस्थान में जयपुर से लेकर जैसलमेर तक और उदयपुर से लेकर माउंट आबू तक हर शहर में आपको कोई न कोई खूबसूरत शानदार नजारा दिख ही जाएगा। यहां के ऐतिहासिक महल या किले, झीले, रेगिस्तान की वादियां पर्यटकों को हर तरह से संतुष्ट करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
National Tourism Day 2022 - फोटो : pixabay
कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और इस स्वर्ग की खूबसूरती हर पर्यटक को अपनी ओर खींचती है। कश्मीर की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण दुनिया भर में मशहूर है। कश्मीर में आप गुलमर्ग, डल झील,परी महल, पहलगाम और नागिन झील घूम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
National Tourism Day 2022 - फोटो : Pixabay
दिल्ली

दिल्ली सिर्फ भारत की राजधानी के तौर पर मशहूर नहीं है, यहां के पर्यटन स्थल भी इसे मशहूर बनाते हैं। दिल्ली पर्यटकों की लिस्ट में पहले नंबर पर होती है। दिल्ली में लाल किला, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, जामा मस्जिद, हुमायूं मकबरा, कुतुब मीनार समेत कई पर्यटन स्थल हैं जो विदेशी और भारतीय दोनों पर्यटकों को भाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें