उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
नागचंद्रेश्वर मंदिर, उज्जैन (मध्यप्रदेश)
यह मंदिर महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित है और पूरे वर्ष में केवल नाग पंचमी के दिन ही श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। यहां भगवान शिव और माता पार्वती नाग के फन के नीचे विराजमान हैं, जो नेपाल से लाई गई अनोखी मूर्ति है। कहते हैं, इस दिन यहां पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।