Nag Panchami 2023: सावन का पावन माह है। इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा की जाती है। श्रावण मास के बीच हरियाली तीज और नागपंचमी का पर्व होता है। ये दोनों पर्व भगवान शिव, माता पार्वती और उनसे जुड़े नागराज की पूजा से जुड़ा है। इस वर्ष हरियाली तीज 19 अगस्त और नागपंचमी 21 अगस्त 2023 को मनाई जा रही है। नागपंचमी से पहले वीकेंड हैं। ऐसे में आप नाग पंचमी पर परिवार के साथ सफर पर जा सकते हैं।
नाग पंचमी का पर्व सर्पदेव से जुड़ा है। भगवान शिव हमेशा गले में सर्पों की माला पहने रहते हैं। वहीं भगवान विष्णु भी शेषनाग पर विश्राम करते हैं। ऐसे में देवों के बीच सर्पराज का विशेष स्थान है। सावन मास में शिव मंदिरों के दर्शन के लिए नागपंचमी बेहतर मौका है। भारत में कई शिव मंदिर मौजूद हैं, जहां नाग पंचमी पर खास पूजा होती है। यहां आपको दक्षिण भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिरों और सर्प मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है।