Shiva Temples in Gujarat: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन मास आ गया है। इस वर्ष सावन माह 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसका समापन रक्षाबंधन पर होता है। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। यह वही समय होता है जब शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत, रुद्राभिषेक और मंदिरों के दर्शन करते हैं। भारत के हर कोने में शिव मंदिर मौजूद हैं, लेकिन गुजरात में कुछ शिव मंदिर ऐसे भी हैं जो अपनी धार्मिक, ऐतिहासिक और वास्तुकला की दृष्टि से बेहद खास हैं। गुजरात में रहने वाले या जो भी सावन माह में गुजरात जा रहे हैं, वह इन प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। अगर आप सावन में गुजरात की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में दर्शन करना ना भूलें।