Mosques in lucknow : रमजान के महीने के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। ईद इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार ईद का पर्व मार्च के आखिर में मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर लोग मस्जिद जाते हैं और जमात में नमाज पढ़ते हैं।
भारत में कई प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मस्जिदें हैं, जिनमें दिल्ली की जामा मस्जिद, हैदराबाद की मक्का मस्जिद और भोपाल की ताज उल मस्जिद का नाम शामिल है। हालांकि अगर आप लखनऊ या आसपास के रहने वाले हैं तो यहां भी कई मशहूर मस्जिद हैं जहां आप ईद की नमाज पढ़ने जा सकते हैं।