Bhutan Tourism
- फोटो : IRCTC
हम बात कर रहे हैं, भारत और चीन के बीच हिमालय की गोद में बसे भूटान देश की। यह देश भले ही छोटा सा हो, लेकिन खुशहाली के मामले में यह एशिया में पहले स्थान पर है। भूटान की खूबसूरती देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। प्रकृति की हसीन वादियों के बीच यहां आकर पर्यटक आनंदित हो उठते हैं। अगर आप भी भूटान घूमना चाहते हैं, तो जुलाई से पहले की प्लानिंग कर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि भूटान जाने वाले भारतीयों को जुलाई से सतत विकास शुल्क(Sustainable Development Fee) के तौर पर 1200 रुपये देना पड़ेगा।