फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से पहले कर लें इस खूबसूरत और खुशहाल देश की यात्रा, बढ़ने वाला है खर्च

Sat, 08 Feb 2020 11:17 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Bhutan
शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून चाहिए तो यात्राएं बेहतरीन विकल्प है। न केवल देश के किसी सुदूर जगह की, बल्कि विदेश की यात्रा करना तो हमेंं एक अलग ही अनुभव देता है। अक्सर लोगों का मानना होता है कि विदेश की यात्रा करना जेब पर भारी पड़ सकता है, लेकिन यह गलत है। जरूरी नहीं कि हर बार विदेश यात्रा महंगी ही हो। आज हम बताने जा रहे हैं एक ऐसे खूबसूरत और खुशहाल देश के बारे में जहां की यात्रा आपको जुलाई से पहले कर लेनी चाहिए। कारण कि इस देश की यात्रा का खर्च जुलाई से बढ़ने वाला है। तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 9
Bhutan Tourism - फोटो : IRCTC
हम बात कर रहे हैं, भारत और चीन के बीच हिमालय की गोद में बसे भूटान देश की। यह देश भले ही छोटा सा हो, लेकिन खुशहाली के मामले में यह एशिया में पहले स्थान पर है। भूटान की खूबसूरती देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। प्रकृति की हसीन वादियों के बीच यहां आकर पर्यटक आनंदित हो उठते हैं। अगर आप भी भूटान घूमना चाहते हैं, तो जुलाई से पहले की प्लानिंग कर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि भूटान जाने वाले भारतीयों को जुलाई से सतत विकास शुल्क(Sustainable Development Fee) के तौर पर 1200 रुपये देना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 9
bhutan - फोटो : social media
भूटान में पहले भारतीय पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क था, लेकिन अब मालदीव और बांग्लादेशियों के साथ भारतीयों को भी जुलाई से बढ़ा हुआ किराया देना होगा। हालांकि अन्य देशों के पर्यटकों की तुलना में भारतीयों पर लगाया जाने वाला अतिरिक्त शुल्क कम ही है। कई अन्य देशों के पर्यटकों को 250 डॉलर अतिरिक्त देना पड़ेगा। 

4 of 9
bhutan - फोटो : social media
नई टूरिज्म पॉलिसी के तहत 5 साल से कम उम्र के बच्चों को इस फीस से छूट दी गई है, लेकिन 6 से 12 साल  के बच्चों के लिए 600 रुपये प्रतिदिन तक चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 9
bhutan
भूटान पर्यटन निगम ने इसे पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। भूटान टूरिज्म काउंसिल के निदेशक दोरजी धारदुल के मुताबिक नई व्यवस्था से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे उनका यात्रा अनुभव और भी ज्यादा अच्छा हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 9
Bhutan
आप चाहें तो आईआरसीटीसी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर भूटान के लिए आगामी टूर पैकेज की भी बुकिंग कर सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम है- अद्भुत भूटान एक्स दिल्ली(Adbhut Bhutan Ex Delhi) है, जिसकी शुरुआत आगामी 25 मार्च को होगी। इस टूर पैकेज के तहत पर्यटक फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास से सफर कर पाएंगे। खर्च की बात करें तो यह बहुत ज्यादा महंगा नहीं है।
विज्ञापन

7 of 9
भूटान - फोटो : Pixabay
अगर आप अपने पार्टनर के साथ इस टूर का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो मात्र 47 हजार 400 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे, वहीं तीन लोगों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति खर्च महज 42 हजार 350 रुपये लगेगा। जबकि अकेले यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 52 हजार 600 रुपये पड़ेगा।

8 of 9
Bhutan
5 रात और 6 दिनों के इस टूर पैकेज के दौरान पर्यटकों को भूटान के पारो, थिम्पू और पुनाखा जैसी जगहों पर घूमने का अवसर मिलेगा। इस टूर की शुरुआत दिल्ली से होगी। पर्यटकों को फ्लाइट से भूटान ले जाया जाएगा। इस पैकेज के तहत पर्यटकों की हवाई यात्रा, पांच रात होटल में ठहरना, नाश्ता और रात के डिनर, दर्शनीय स्थलों का प्रवेश शुल्क आदि का खर्च जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

9 of 9
bhutan
इस टूर पैकेज में रूम सर्विस, व्यक्तिगत जरूरत की चीजें या अतिरिक्त दर्शनीय स्थलों पर जाने के लिए और शॉपिंग के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें