फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में स्थित हैं 'श्री कृष्ण' ये जुड़ी ये पांच अनोखी जगह, यहां पहुंचकर कृष्णमय हो जाएगा रोम-रोम

Fri, 23 Aug 2019 10:40 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pixa
भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव वैसे तो सभी जगह बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन अगर इस उत्सव का सही रंग देखना है तो मथुरा जाएं। यहां पहुंचने के बाद आपका सारा मन कृष्णमय हो जाएगा और आप उनकी अद्भुत बाल-लीलाओं के किस्से सुनकर भाव-विभोर हो जाएगें। वैसे तो घूमने के लिहाज से वृंदावन का नाम आता है क्योंकि इस जगह पर कृष्ण का बचपन गुजरा था। लेकिन भगवान की जन्म नगरी मथुरा में आने पर भी आपको निराशा नही होगी क्योंकि यहां पर भी घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। तो अगर आप इस कृष्ण जन्माष्टमी मथुरा की सैर का प्लान बनाएंगे तो इन जगहों पर जरूर जाएं।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : pixa
विश्राम घाट
मथुरा में यमुना नदी बहती है और इस पवित्र नदी पर 25 घाट बने हैं। लेकिन इन घाटों में सबसे ज्यादा महत्व विश्राम घाट का है क्योंकि यहां पर भगवान कृष्ण ने कंस को मारने के बाद विश्राम किया था। कहते हैं सभी मंदिरों के दर्शन के बाद इस तट पर स्नान जरूर करना चाहिए नहीं तो मंदिरों के दर्शन का पूरा फल नहीं मिलता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
कंस का किला
मथुरा जा रहें हैं तो केवल मंदिर ही नहीं और भी बहुत सी चीज है यहां पर देखने के लिए। इन्हीं में से एक है कंस का किला। मुगल और स्थापत्य शैली से बना यह किला बहुत ही अद्भुत है। इसे पुराण किला के नाम से भी जाना जाता है।

 

4 of 7
कुसुम सरोवर
गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के रास्ते में बना यह सरोवर बहुत ही खास है। इस सरोवर का नाम राधा की सखी कुसुमा के नाम पर पड़ा था। यह सरोवर 450 फीट लंबा और 60 फीट गहरा है। इस सरोवर के पीछे बहुत बड़ा फूलों का बगीचा बना है। इस सरोवर की खासियत यह है कि आप इस ऐतिहासिक सरोवर में स्नान कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
travel
तिलक द्वार
तिलक द्वार को देखे बिना आप को मथुरा की स्थानीय बाजार के बारे में कुछ पता नहीं चलेगा। या कह सकते हैं कि तिलक द्वार मथुरा की स्थानीय जिंदगी को देखने का दरवाजा है।
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pixa
कृष्ण जन्मभूमि 
मथुरा में हैं तो यहां के मुख्य मंदिर को देखे बिना कैसे रह सकते हैं। कहते हैं कि इसी मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। तो मथुरा की सैर के समय इस मंदिर के दर्शन जरूर करें। यहां का मुख्य आकर्षण कृष्ण की विशाल संगमरमर की मूर्ति है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बृजवासी पेड़े
मथुरा गए और यहां के पेड़े नहीं खाए, ऐसा तो हो नहीं सकता। मथुरा के लाल पेड़े बहुत प्रसिद्ध है।अगर आप मथुरा में हैं तो खाने के साथ अपने दोस्तों और परीवार के लिए भी ले जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें