आपने बस, ट्रेन और हवाई जहाज का सफर तो बहुत किया होगा लेकिन क्या कभी क्रूज का सफर किया है। क्रूज पर सफर न सिर्फ आपको रोमांचित करता है बल्कि एक अलग ही दुनिया में ले जाता है, जो चारों तरफ से समुद्र से घिरी हुई होती है। क्रूज एक बड़ा पैसेंजर जहाज होता है जिसमें आपके लग्जरी की सारी सुविधाएं मौजूद होती हैं। आप इसमें रेस्टोरेंट, बार, स्पा से लेकर डीजे का मजा ले सकते हैं। यहां हम आपको सस्ते टिकट वाले भारत के सबसे लग्जरी क्रूज के बारे में बता रहे हैं।