अगर आप क्वालिटी लाइफ को एन्जॉय करना चाहते हैं तो क्रूज का सफर ज़रूर करें। क्रूज पर आपको रेस्टोरेंट से लेकर डांस फ्लोर तक सबकुछ मिलेगा। यानी की आप समुद्र के बीच लग्जरी लाइफ का लुत्फ उठाएंगे। यहां हम आपको कुछ डोमेस्टिक क्रूज के बारे में बता रहे हैं जहां आप अपनी मैरिज एनिवर्सरी से लेकर शादी तक धूमधाम से कर सकते हैं। इन डोमेस्टिक क्रूज पर सफर के लिए आपको ज्यादा पैसें भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे क्योंकि ये बेहद सस्ती हैं। अगली स्लाइड में पढ़िये कौन-सी है भारत की पहली लग्जरी क्रूज
विज्ञापन
2 of 6
Angriya - Mumbai To Goa
- फोटो : Social Media
अंगरिया लग्जरी क्रूज
अंगरिया भारत की पहली लग्जरी क्रूज है जिसमें आप मुंबई से गोवा तक सफर कर सकते हैं। इस लग्जरी क्रूज में डांस फ्लोर, स्पा, रेस्टोरेंट, पूल और डिलेक्स रूम्स हैं। अंगरिया क्रूज में 399 पैसेंजर्स समुद्र की यात्रा कर सकते हैं। यानी की अगर आप इस क्रूज पर शादी रचाना चाहें तो पूरी बारात ही क्रूज पर आसानी से आ सकती है। अगली स्लाइड में पढ़िये इस क्रूज पर जाने के लिए आपको कितने रुपए करने होंगे खर्च
विज्ञापन
3 of 6
Angriya - Mumbai To Goa
- फोटो : Social Media
अंगरिया क्रूज के जरिए आप मुंबई से लेकर गोवा तक का शानदार और मस्तीभरा सफर 14 घंटे में तय कर सकते हैं। यह क्रूज मुंबई से शाम 4 बजे चलती है और गोवा अगले दिन 9 बजे पहुंचती है। अंगरिया क्रूज पर यात्रा का लुत्फ उठाने के लिए आपको 7 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इस क्रूज की सबसे सस्ती टिकट 7 हजार रुपए की है और टिकट की रेंज 12 हजार रुपए तक की है। अगर आप अपने लम्हों को शानदार बनाना चाहते हैं तो अंगरिया क्रूज समुद्र में पार्टी के लिए सबसे उपयुक्त है।
4 of 6
Nefertiti
नेफरटिटी
यह शानदार और लग्जरी क्रूज केरल में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुई है। इस क्रूज को मिस्त्र के लग्जरी जहाजों की थीम पर बनाया गया है। यह क्रूज केरल से लेकर कोझिकोड तक चलती है। इस क्रूज में आप रोमांटिक हॉलिडे एन्जॉय कर सकते हैं। इस क्रूज का नाम ही मिस्त्र की महारानी के नाम पर पड़ा है।
विज्ञापन
5 of 6
Nefertiti - Kochi To Kozhikode
- फोटो : Social Media
नेफरटिटी
यह शानदार और लग्जरी क्रूज केरल में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुई है। इस क्रूज को मिस्त्र के लग्जरी जहाजों की थीम पर बनाया गया है। यह क्रूज केरल से लेकर कोझिकोड तक चलती है। इस क्रूज में आप रोमांटिक हॉलिडे एन्जॉय कर सकते हैं। इस क्रूज का नाम ही मिस्त्र की महारानी के नाम पर पड़ा है। नेफरटिटी मिस्त्र की क्वीन थी जो कि बेहद खूबसूरत थी।
यह क्रूज शिप 16.42 करोड़ की लागत से बनी है। इसमें आपको सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। यह क्रूज शिप 47.5 मीटर लंबी और 14.5 मीटर चौड़ी है। इस क्रूज में 150 पैसेंजर्स यात्रा कर सकते हैं। यहां आपको 3डी थिएटर भी मिलेगा।