Explore Mumbai In One Day : भारत के सबसे व्यस्त महानगरों में से एक मुंबई अपने इतिहास, संस्कृति और आधुनिक नजारों से समृद्ध है। एक ऐसा शहर जो कभी नहीं रुकता, यहां तक कि समय के लिए भी नहीं। अगर आपके पास सिर्फ एक दिन का वक्त है, तो भी आप मुंबई के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थलों की सैर आसानी से कर सकते हैं।
एक दिन का वक्त लेकर मुंबई घूमना चाहते हैं तो गेटवे ऑफ़ इंडिया पर सूर्योदय देखने से लेकर कोलाबा की भीड़भाड़, मरीन ड्राइव पर सूर्यास्त का अनुभव लेने के साथ ही और वड़ा पाव व रुस्तम की आइसक्रीम का स्वाद चख सकते हैं। मुंबई में अपने दिन का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए यहां दिए गए सुझाव के आधार पर यात्रा की योजना बनाएं और सफर पर जाएं।