Chaitra Navratri 2025 : चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 30 मार्च 2025 से हो रहा है। नवरात्रि में माता दुर्गा के कई स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिसके लिए लोग घर पर ही घटस्थापना करते हैं साथ ही देवी मां के मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं या नवरात्रि के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में हैं तो यहां कई ऐसे प्रसिद्ध देवी मंदिर हैं जहां आपको माता के दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। इनमें से कई मंदिर ऐतिहासिक हैं या पौराणिक महत्व रखते हैं। कुछ मंदिरों का वातावरण शांत और सुकून देने वाला है तो कुछ की बनावट काफी खूबसूरत है। दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में कालकाजी मंदिर, शीतला माता मंदिर, झंडेवालान मंदिर और छतरपुर मंदिर (आद्या कात्यायिनी मंदिर) का नाम शामिल है। इन सभी मंदिरों में नवरात्रि के मौके पर भक्तों की भीड़ देखने को मिल सकती है। इस दौरान यहां भजन संख्या और भंडारा आयोजन भी होता है।
नवरात्रि के नौ दिन में आप कभी भी देवी दुर्गा के इन मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास स्थित प्रसिद्ध देवी माता मंदिरों और वहां तक पहुंचने के मार्ग के बारे में संपूर्ण जानकारी।