फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2025: मदर्स डे पर नहीं जा सके तो बाद में मम्मी को घुमा सकते हैं इन जगहों पर, कर लें बुकिंग

Sun, 11 May 2025 08:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

मदर्स डे में ज्यादा वक्त नहीं बचा है, इसलिए अभी से ट्रैवल बुकिंग करा लेंगे, इससे अच्छे ऑफर और कम भीड़ का फायदा भी मिल सकता है। इसके लिए किसी सुंदर और सुकून भरी जगह की तलाश कर लें।
विज्ञापन
1 of 6
मां बेटी की यात्रा - फोटो : instagram
Mothers Day 2025 Travel Ideas: मां के समर्पण, प्रेम और मातृत्व को सम्मान देने के लिए हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 11 मई 2025 को मनाया जा रहा है। 
वैसे तो आप अपनी मां को अक्सर ही I Love You  बोलते होंगे, लेकिन मदर्स डे को एक उत्सव या त्योहार की तरह मनाते हुए अपनी मांं को खास महसूस कराने के लिए ये दिन जरूर मनाएं। मदर्स डे पर मां के लिए कोई तोहफा, खास सरप्राइज की योजना बना सकते हैं। 

हालांकि एक मां के लिए सबसे जरूरी होता है अपने बच्चों के साथ वक्त बिताना। आप उन्हें उनके रोजाना के कामों से छुट्टी देकर कहीं घुमाने ले जा सकते हैं , ताकि वह आराम कर सकें, बच्चों की तरह मस्ती कर सकें, या रिफ्रेश हो सकें।

मदर्स डे तो आज ही है ऐसे में अब आप अगले हफ्ते के लिए भी अभी से ट्रैवल बुकिंग करा लेंगे, इससे अच्छे ऑफर और कम भीड़ का फायदा भी मिल सकता है। हालांकि इसके लिए किसी सुंदर और सुकून भरी जगह की तलाश कर लें। इस लेख में सुंदर जगहों के कुछ विकल्प दिए जा रहें आप आप अपनी मां को घुमाने ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ऋषिकेश - फोटो : AdobeStock
ऋषिकेश

उत्तराखंड का ऋषिकेश गंगा किनारे स्थित है। शांत और प्राकृतिक सुंदरता का संगम यह स्थान योग और आध्यात्मिकता का केंद्र है। यहां की गंगा आरती और आयुर्वेदिक स्पा मां को मानसिक और शारीरिक सुकून देंगे। मां को यहां सुकून और रिफ्रेश महसूस होगा। अगर वह आध्यात्मिकता से जुड़ी है तो उन्हें ऋषिकेश के साथ हरिद्वार भी घूमने में आनंद आएगा।
विज्ञापन

3 of 6
शिलांग - फोटो : AdobeStock
शिलांग

अगर मां को हरियाली और पहाड़ पसंद है, तो शिलांग का ट्रिप बिल्कुल परफेक्ट है। एलिफेंट फॉल्स, उमियम लेक और डॉन बॉस्को म्यूजियम जैसी जगहें बेहद खूबसूरत हैं।

4 of 6
उदयपुर - फोटो : Instagram
उदयपुर

राजस्थान में उदयपुर शहर है जिसे झीलों की नगरी कहा जाता है। उदयपुर अपनी शाही विरासत और शांत झीलों के लिए मशहूर है। लेक पिछोला की बोट राइड, सिटी पैलेस विजिट और रोमैंटिक डिनर के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन।
विज्ञापन

5 of 6
कुर्ग - फोटो : instagram
कुर्ग

कर्नाटक के कुर्ग कॉफी स्टेटस, झरने और घने जंगलों से घिरा स्थल है। अगर आपकी मां प्रकृति प्रेमी है तो यह स्थान उन्हें पसंद आएगा। यहां की शांति और हरियाली उन्हें रिलैक्स कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमाचल प्रदेशकेहिल स्टेशन - फोटो : Adobe
धर्मशाला और मैक्लोडगंज

हिमाचल प्रदेश के कई हिल स्टेशनों में से एक धर्मशाला और मैक्लोडगंज है, जहां आप मदर्स डे पर आप अपनी मां को घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। अगर मां को पहाड़ों और तिब्बती संस्कृति में रुचि है तो यह जगह परफेक्ट है। यहां नॉरबुलिंका इंस्टीट्यूट, भागसूनाग फॉल्स और तिब्बत बाजार बहुत खास हैं।


Mothers Day 2025: सिर्फ 500 रुपये में खरीदें मां के लिए पसंदीदा तोहफा, मदर्स डे पर करें गिफ्ट    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें