फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2024: दिल्ली की इन जगहों पर मनाएं मदर्स डे, सेलिब्रेशन का मजा हो जाएगा दोगुना

Sun, 12 May 2024 08:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां मदर्स डे को मजेदार तरीके से मनाने के लिए दिल्ली की खास जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां मां को खास महसूस कराया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
सीपी दिल्ली - फोटो : Amar Ujala File
Mother's Day 2024 Celebration in Delhi NCR : मई माह के दूसरे रविवार को मातृत्व दिवस यानी मदर्स डे मनाया जाता है। इस बार 12 मई 2024 को मदर्स डे मनाया जा रहा है। मदर्स डे मां को समर्पित दिन है। मां अपने बच्चों की सेहत, खुशी और उज्जवल भविष्य के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर देती है। इसके बदले में मां को सिर्फ बच्चों का स्नेह और सम्मान चाहिए होता है। ऐसे में बच्चों का भी कर्तव्य है कि वह मां को खास महसूस कराएं। उन्हें बताएं कि वह अपनी मां के लिए कितना लगाव और सम्मान महसूस करते हैं। हालांकि जीवन की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास वक्त की कमी होती है, इसलिए मदर्स डे वह खास मौका होता है, जब आप अपनी मां से भावनाओं की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। 

मदर्स डे के मौके पर मां के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर छुट्टी नहीं मिल पा रही है तो रविवार को शहर के ही कुछ चुनिंदा जगहों पर मदर्स डे सेलिब्रेशन कर सकते हैं। यहां मदर्स डे को मजेदार तरीके से मनाने के लिए दिल्ली की खास जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां मां को खास महसूस कराया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षरधाम मंदिर - फोटो : Istock
अक्षरधाम मंदिर

मदर्स डे के मौके पर मां को दिल्ली एनसीआर में स्थित अक्षरधाम मंदिर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। अक्षरधाम में शाम के समय जाना बेहतर रहेगा। शाम के वक्त यहां वाटर शो होता है। आप यहां के खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं और मदर्स डे को मां के लिए खास बना सकते हैं। अक्षरधाम मंदिर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। वाटर शो के लिए एंट्री शाम 6:30 बजे से पहले मिलती है और शो का समय 6:30 से 7:30 तक होता है।
विज्ञापन

3 of 4
गुरुद्वारा बंगला साहिब - फोटो : instagram
गुरुद्वारा बंगला साहिब

मदर्स डे के मौके पर मां के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब जाकर सेवा कर सकते हैं। दिल्ली में स्थित बंगला साहिब में मत्था टेक कर कीर्तन और लंगर में शामिल हो सकते हैं। बंगला साहिब से कनॉट प्लेस नजदीक है। शाम के वक्त सीपी के अच्छे रेस्टोरेंट में मां को डिनर कराने ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
हौज खास - फोटो : instagram
हौज खास विलेज

दिल्ली का हौज खास विलेज किसी भी खास मौके की सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट जगह है। यहां कई रुफ टाॅप रेस्तरां हैं, जहां की सुंदर लाइट्स और शानदार डेकोरेशन से मां इम्प्रेस हो जाएंगी। शाम के वक्त यहां जाएंगे तो झील से टकराती ठंडी हवाओं को महसूस कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें