फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Village in India: जिंदगी की भागदौड़ में हो रहे हैं परेशान तो बनाएं भारत के खूबसूरत गांव घूमने का प्लान

Wed, 27 Nov 2024 10:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी जिंदगी की भागदौड़ में परेशान हो गए हैं, तो भारत में स्थित इन खूबसूरत जगहों पर जाने का प्लान बनाकर अपना मूड बदल लें। 
विज्ञापन
1 of 5
भारत के खूबसूरत गांव
आजकल के समय में लोग अपना करियर बनाने की आपाधापी में इतने व्यस्त हैं, कि वो खुद के लिए तो समय निकाल ही नहीं पा रहे। बड़े शहरों के शोर में लोगों के मन का सूकून तो जैसे कहीं खो सा गया है। ऐसे में लोग काफी चिड़चिड़े भी हो गए हैं। समय-समय पर अपने लिए वक्त निकालना काफी जरूरी सा हो गया है। ऐसा नहीं करने पर आप अपने काम में भी फोकस नहीं कर पाएंगे।

ऐसे में अगर आप भी कहीं जाने का सोच रहे हैं, तो हम आपको भारत के कुछ ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खूबसूरत हैं। ये गांव ऐसे हैं, जिनकी खूबसूरती देखने के बाद आपका मन वहां ये आने का करेगा ही नहीं। तो अगर आप भी किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता देखने के साथ काफी शांति भी मिले तो ये गांव घूमने के लिए बेहतर विकल्प हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
भारत के खूबसूरत गांव - फोटो : instagram
पंगोट, उत्तराखंड

पंगोट उत्तराखंड में नैनीताल की कोसियाकुटोली तहसील का एक गाँव है। ये नैनीताल से सिर्फ 45 मिनट की दूरी पर स्थित है। अगर आप कुछ दिन शांति में रहना चाहते हैं, तो पंगोट गांव आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन

3 of 5
भारत के खूबसूरत गांव - फोटो : instagram
खज्जियार, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कई एक से बढ़कर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। उन्हीं में एक ये खूबसूरत सा गांव भी शामिल है। अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य देखने के शौकीन हैं, तो इस गांव में जाने का प्लान बना लें। ये जगह हिमाचल के खूबसूरत डलहौजी से लगभग 26 किमी दूर है।

4 of 5
भारत के खूबसूरत गांव - फोटो : instagram
मलाना, हिमाचल प्रदेश
 
अगर हिमाचल प्रदेश जाने का प्लान कर रहे हैं, तो मलाना जरूर घूमकर आएं। यहां आपको काफी शांति मिलेगी। अगर सोलो ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो यहां जाकर कुछ सूकून के पल बिता सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत के खूबसूरत गांव - फोटो : instagram
पूवर, केरल 

ये छोटा सा गांव तिरुवनंतपुरम के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां के सुंदर समुद्र तट ऐसे हैं, कि अगर आप यहां गए तो कुछ दिन तक तो वापस आने का मन नहीं करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें