फूलों की महक लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं
- फोटो : social media
ब्राजील की राजधानी पोर्टो एलेग्रे की गलियांं इतनी खूबसूरत है कि आप बड़ी-बड़ी टूरिस्ट प्लेसेस जगहों को भूल जाएंगे। गलियों के किनारे लगे पौधों से फूलों की महक लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। सड़को के किनारे तरह-तरह के फूल और 500 मीटर की चौड़ी सड़के लोगों को बहुत लुभाती हैं। आप अपने पार्टनर के साथ यहां यादगार पल बिता सकते हैं।
मार्च के मौसम में जब यहां फूल खिलते हैं
- फोटो : social media
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में बसा सैनफ्रांसिसको का नाजारा भी बेहद शानदार है। मार्च के मौसम में जब यहां फूल खिलते हैं तो यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। सड़क के किनारे हर तरफ फूलों की सुंदर खूशबू लोगों को अपनी तरफ खीचती हैं। इन गलियों से गुजरते हुए आप अनोखी दुनिया में पहुंच जाएंगे।
सड़के बैंगन रंग के फूलों की चादर से ढ़की हुई है
- फोटो : social media
ऑस्ट्रलिया के शहर पाउंड स्ट्रीट को जैकरांडा एवेन्यु के नाम से भी जाना जाता है। यहां की सड़कें बैंगनी रंग के फूलों की चादर से ढ़की हुई है। इस फूल का नाम लाइलेक है यह सिर्फ ऑस्ट्रलिया में पाया जाता है। फूलों से अटी इस सड़क पर अपने पार्टनर के साथ घूमना आपके लिए एक यादगार अनुभव होगा।
फूलों से महकती गली यहां की फिजाओं को हसीन बना देती है।
- फोटो : social media
इटली के स्पेलो में स्थित अम्ब्रिया की गली बेहद ही खूबसूरत है। यदि आपका घर इस गली में हो तो यहां से बाहर का नजारा देखना आपके लिए सुखद होगा। सड़क के किनारे लगे फूल यहां के फिजाओं को हसीन बना देती हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देख आप भी मंत्रमुग्ध हो उठेगें।