कैट पाइंट महाबलेश्वर
- फोटो : instagram
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के महाबलेश्वर हिल स्टेशन की सुंदरता बारिश के मौसम में दोगुनी हो जाती है। महाबलेश्वर हरे-भरे पहाड़, स्ट्रॉबेरी फार्म और शानदार घाटियों के लिए लोकप्रिय है। मानसून में बादलों से ढके रास्ते और बहते झरने इस जगह को जादुई बना देते हैं। आप यहां आर्थर सीट, वेन्ना लेक और प्रतापगढ़ किला घूमने जा सकते हैं।
लोनावला-खंडाला, महाराष्ट्र
मुंबई और पुणे के पास स्थित लोनावला और खंडाला हिल स्टेशन मानसून में हरियाली से ढक जाता है। ट्रेकिंग, झरने और खूबसूरत घाटियों के लिए बरसात के मौसम में यह जगह बेस्ट है। अगर आप लोनावला और खंडाला घूमने जा रहे हैं तो यहां कुछ जगहें पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहती हैं। आप भुशी डैम, टाइगर पॉइंट और राजमाची किले की सैर के लिए जरूर जाएं।