Short Trip from Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर की भीड़, गर्मी और कामकाज से दूर कुछ सुकून और आराम का वक्त चाहते हैं। लेकिन छुट्टियों की कमी के कारण दूर किसी ट्रिप पर नहीं जा सकते हैं तो शहर से महज 150 किमी के दायरे में ही कई शानदार जगहें हैं, जहां आप एक दिन की छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दो से तीन घंटे में आप आसानी से इन जगहों पर पहुंच जाएंगे, पूरे दिन की मस्ती और सुकून का अनुभव करके रात तक दिल्ली-एनसीआर में वापसी कर सकते हैं।
राजधानी से महज 150 किलोमीटर के दायरे में ही कई खूबसूरत और रोमांचक जगहें हैं, जहां आप कम समय में ज्यादा मस्ती कर सकते हैं। दिल्ली के पास छोटे ट्रिप की खासियत कम दूरी, कम खर्च और ज्यादा मस्ती है। यहां आप दोस्तों संग हंसी ठहाकों से भरा सफर कर सकते हैं और आपका तनाव भी दूर हो जाएगा। इस लेख में ऐसी ही शानदार जगहों के बारे में बताया जा रहा है जो बजट फ्रेंडली भी हैं और कम वक्त में घूम कर आने के लिए बेहतरीन विकल्प भी हैं।