Most Beautiful Lakes in India: भारत की प्राकृतिक सुंदरता देश विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां के पहाड़, हरियाली, नदियां, झरने और झील किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं लगती। ऐसे में अगर आप टीवी में दिखने वाली किसी खूबसूरत जगह को देखना चाहते हैं तो यह बिल्कुल न सोचें कि वह जगह विदेशों में ही देखने को मिल सकती है। भारत भ्रमण पर निकले और यहां आपको एक से बढ़कर एक सुंदरता का अद्भुत नमूना मिलेगा। किसी खूबसूरत जगह पर शांत एहसास को महसूस करना चाहते हैं तो भारत में स्थित झीलों का लुत्फ उठा सकते हैं। वैसे तो भारत में कई झीलें हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन यहां आपको भारत की पांच सबसे खूबसूरत झीलों के बारे में बताया जा रहा है। इस बार यात्रा का प्लान बनाएं तो इन झीलों को घूमना न भूलें। ये रही भारत की पांच सबसे सुंदर झीलें।