Safe Hill Travel During Rainy Season: गर्मी से राहत पाने के लिए जून का महीना पहाड़ों की सैर के लिए सबसे लोकप्रिय समय माना जाता है। देशभर से लाखों पर्यटक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के खूबसूरत पहाड़ी इलाकों की ओर रुख करते हैं। कई लोग महीनों पहले होटल और यात्रा की एडवांस बुकिंग भी कर लेते हैं ताकि छुट्टियों का पूरा आनंद लिया जा सके। लेकिन जून के अंतिम सप्ताह और मानसून की शुरुआत के साथ मौसम अचानक बदल सकता है।
बारिश, तेज हवाएं, भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी समस्याएं पहाड़ी क्षेत्रों में आम हो जाती हैं। ऐसे में यदि आपकी ट्रिप पहले से बुक है और मौसम विभाग की ओर से बारिश या आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, तो घबराने की बजाय सही तैयारी के साथ यात्रा करना अधिक समझदारी भरा कदम हो सकता है।
यात्रा के दौरान छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए मौसम की जानकारी लेने से लेकर सही पैकिंग, सुरक्षित ड्राइविंग और इमरजेंसी तैयारी तक हर बात का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे जरूरी ट्रैवल टिप्स जिनकी मदद से आप मानसून के दौरान भी अपनी पहाड़ी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं।