फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Project Cheetah: टाइगर देखना है तो पहुंचिए इस राज्य में, भारत में चीतों की संख्या हुई 53

Thu, 11 Jun 2026 04:59 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kuno National Park: भारत में चीतों की संख्या कितनी हो गई है और उन्हें कहां देखा जा सकता है?
भारत में प्रोजेक्ट चीता के तहत चीतों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। इनमें से अधिकांश चीते कूनो नेशनल पार्क में हैं, जबकि कुछ को गांधी सागर वन्यजीव उद्यान में स्थानांतरित किया गया है। वहीं टाइगर देखने के लिए भी मध्य प्रदेश देश के सबसे बेहतरीन राज्यों में गिना जाता है। 
विज्ञापन
1 of 6
सबसे ज्यादा चीता किस राज्य में - फोटो : AI

Bharat Me Sabse jyada cheetah kahan hai: भारत में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र से एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत देश में चीतों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। यह उपलब्धि न केवल वन्यजीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत के वाइल्डलाइफ टूरिज्म को भी नई पहचान दे रही है।

हाल ही में कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया, जिसके बाद देश में चीतों की संख्या 53 तक पहुंच गई। इन चीतों को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

अगर आप जंगल सफारी, टाइगर ट्रैकिंग और दुर्लभ वन्यजीवों को करीब से देखने के शौकीन हैं, तो मध्य प्रदेश आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह बन सकता है। इसे यूं ही "टाइगर स्टेट ऑफ इंडिया" नहीं कहा जाता। यहां देश में सबसे अधिक बाघ पाए जाते हैं और अब चीते भी इसकी पहचान का हिस्सा बन चुके हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
भारत में चीता देखने कहां जाएं - फोटो : Instagram

भारत में 53 हुए चीते

  • प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत के बाद से कूनो नेशनल पार्क में चीतों का सफल प्रजनन हुआ है।
  • ज्वाला नामक मादा चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया।
  • इसके बाद देश में कुल चीतों की संख्या 53 हो गई।
  • इनमें से अधिकांश कूनो नेशनल पार्क में हैं।
  • जबकि कुछ को गांधी सागर क्षेत्र में बसाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

3 of 6
भारत में चीता देखने कहां जाएं - फोटो : Instagram

टाइगर देखने के लिए क्यों खास है मध्य प्रदेश?

  • मध्य प्रदेश को भारत का "टाइगर स्टेट" कहा जाता है।
  • यहां कई प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व हैं, जहां पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान बाघ देखने की अच्छी संभावना रहती है।
  • घने जंगल, समृद्ध जैव विविधता और व्यवस्थित सफारी व्यवस्था इसे वन्यजीव प्रेमियों की पहली पसंद बनाते हैं।

4 of 6
नेशनल पार्क - फोटो : instagram

इन नेशनल पार्कों में जरूर जाएं

टाइगर देखने के लिए बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, कान्हा नेशनल पार्क, पेंच नेशनल पार्क और सतपुरा नेशनल पार्क पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वहीं चीते देखने के लिए कूनो नेशनल पार्क सबसे चर्चित गंतव्य बन चुका है

विज्ञापन

5 of 6
उद्यान - फोटो : istock

मानसून में सफारी की प्लानिंग कैसे करें?

जून से सितंबर के बीच कई राष्ट्रीय उद्यानों के कोर जोन बंद हो सकते हैं, लेकिन कुछ बफर जोन और निर्धारित क्षेत्र पर्यटकों के लिए खुले रहते हैं। इसलिए यात्रा से पहले पार्क की आधिकारिक जानकारी जरूर जांच लें। मानसून के दौरान हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य अपने चरम पर होता है

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उद्यान - फोटो : istock

वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए बढ़ा आकर्षण

बाघ और चीते दोनों को एक ही राज्य में देखने का अवसर बहुत कम जगहों पर मिलता है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश अब देश के सबसे आकर्षक वाइल्डलाइफ पर्यटन स्थलों में शामिल हो चुका है। आने वाले वर्षों में चीता संरक्षण कार्यक्रम की सफलता से यहां पर्यटन और भी बढ़ने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें