फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lonavala Trip Safety In Monsoon: बारिश में लोनावला घूमने से पहले कर लें ये तैयारियां, वरना हो जाएगी ट्रिप खराब

Wed, 09 Jul 2025 03:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

monsoon lonavala trip guide: इस मौसम में लोनावला का सफर जितना रोमांचक होता है, उतनी ही सावधानी भी मांगता है। अगर आप भी मानसून में लोनावला ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना आपके सफर का मजा, सजा में बदल जाएगी।
विज्ञापन
1 of 6
मानसून में लोनावला ट्रिप - फोटो : Adobe
Monsoon Lonavala Trip Guide : मानसून का मौसम आते ही हिल स्टेशन की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। बरसात का सबसे शानदार अनुभव और प्राकृतिक खूबसूरती महाराष्ट्र के लोनावला, खंडाला, महाबलेश्वर, पंचगनी जैसे हिल स्टेशनों पर देखने को मिलता है। लोनावला तो बरसात में अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। बारिश के मौसम में यहां की हरियाली, झरने, बादलों से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवा में लोनावला किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। हालांकि बारिश में घूमना जितना मजेदार होता है, उतना ही रिस्क से भी भरा होता है। इस मौसम में लोनावला का सफर जितना रोमांचक होता है, उतनी ही सावधानी भी मांगता है। अगर आप भी मानसून में लोनावला ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना आपके सफर का मजा, सजा में बदल जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
रेन प्रूफ पैकिंग जरूरी है - फोटो : Adobe
रेन प्रूफ पैकिंग जरूरी है

छाता, रेनकोट, वॉटरप्रूफ बैग और जूते आदि ये चीजें मानसून में सफर के दौरान अनिवार्य हैं। इस मौसम में कभी भी बारिश कभी भी शुरू हो सकती है इसलिए खुद को सूखा और सुरक्षित रखने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन

3 of 6
मौसम अपडेट्स चेक करें - फोटो : PTI
मौसम अपडेट्स चेक करें

लोनावला में बारिश कभी भी तेज हो सकती है जिससे भूस्खलन या सड़क मार्ग बंद जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए ट्रिप से पहले मौसम का हाल जरूर जानें और ट्रैवल रूट की वैकल्पिक जानकारी रखें।

4 of 6
मानसून में ट्रैकिंग के दौरान सावधानी - फोटो : Adobe stock
एडवेंचर में सावधानी जरूरी

बारिश के दौरान रास्ते फिसलन भरे हो जाते हैं। अगर आप ट्रेकिंग या वाटरफॉल एक्सप्लोर करने जा रहे हैं तो एक्सपर्ट की गाइडेंस लें और स्लिपर या सैंडल की बजाय ट्रेकिंग शूज पहनें।
विज्ञापन

5 of 6
नेटवर्क के भरोसे न रहें - फोटो : Adobe Stock
नेटवर्क के भरोसे न रहें

कुछ जगहों पर नेटवर्क नहीं आता और डिजिटल पेमेंट भी नहीं हो पाता। ऐसे में थोड़ी नगदी और ऑफलाइन मैप डाउनलोड करके चलना समझदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होटल में करें प्री बुकिंग - फोटो : Adobe Stock
होटल प्री-बुक करना न भूलें

मानसून के मौसम में लोनावला में पर्यटकों की भीड़ रहती है। ऐसे में होटल या होमस्टे पहले से बुक कर लेना बेहतर होगा वरना बारिश में कमरे ढूंढ़ना एक सिरदर्द बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें