फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉनसून में रोड ट्रिप का कर रहे हैं प्लान, तो हाईवे पर मौजूद इन ढाबों का स्वाद लेना न भूलें

Sun, 07 Jul 2019 12:37 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
monsoon - फोटो : Instagram
मॉनसून में सैर-सपाटा करने का अपना अलग ही आनंद है। ऐसे में कोई अपने दोस्तों के संग तो कोई फैमिली के साथ रोड ट्रिप प्लान कर रहा है। रोड ट्रिप में एक चीज जो सबसे यादगार होती है वो है हाईवे पर मौजूद ढाबों पर डिनर करना। यहां बैठकर खाना खाने में जो मजा है वो आपको किसी होटल में नहीं मिल सकता। आइए जानते हैं नेशनल हाईवे पर मौजूद कुछ शानदार ढाबों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
amrik sukhdev - फोटो : Instagram
अमरीक सुखदेव
दिल्ली-चंडीगढ़ NH 1 पर मौजूद अमरीक सुखदेव ढाबा दिल्ली से महज कुछ घंटों की दूरी पर ही है। ये ढाबा 12 तरह के पराठों के लिए फेमस है। यहां लोग किफायती दाम में पराठे खाने आते हैं और इनके साथ लस्सी पीकर मजा ही आ जाता है। अगर आप लस्सी नहीं पसंद करते तो आप पराठों के साथ चाय का आनंद भी ले सकते हैं। यहां दो लोगों का खाना करीब 400 रुपये में आराम से हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
cheetal grand - फोटो : instagram
चीतल ग्रैंड
दिल्ली से देहरादून जाते समय ढेरों ढाबे रास्ते में आएंगे। आप चाहें तो किसी भी ढाबे पर खाना खा सकते हैं। इन्हीं ढाबों में से एक है चीतल ग्रैंड। ये रेस्टोरेंट 24 घंटे ओपन रहता है। यहां आपको लजीज पराठों के साथ नॉर्थ इंडियन फूड मिलेगा। 

4 of 5
haveli - फोटो : Instagram
जालंधर हवेली
जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित हवेली लुक में ढाबा कम रेस्टोरेंट ज्यादा लगता है। पंजाब से होते हुए निकल रहे हैं तो लजीज पंजाबी डिशेज का लुत्फ उठाना तो बनता ही है। यहां के अमृतसरी छोले, कड़ी, परांठे और लस्सी का स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा। यहां गर्मागर्म पराठों के ऊपर सफेद मक्खन रखकर सर्व किया जाता है, जो पराठे का सोंधापन दोगुना कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
modern dhaba - फोटो : Facebook
मॉडर्न ढाबा
कालका-शिमला हाईवे पर स्थित मॉडर्न ढाबा वैसे दो बहुत कम जगह में बना है, लेकिन यहां के राजमा चावल बहुत मशहूर हैं। यहां हर समय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आपका नॉन वेज खाने का मन है तो इसी रोड पर Giani ढाबा है जहां के बटर चिकन और लेमन चिकन बेहद फेमस हैं। शिमला या कसौली जाने वाले लोगों के लिए ये दोनों ढाबे फिक्स स्पॉट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें