फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Long Drive: कहीं लॉन्ग ड्राइव का मजा न हो जाए किरकिरा, रखें इन बातों का खास ध्यान

Sat, 26 Aug 2023 08:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मानसून रोड ट्रिप - फोटो : istock
रेणु फ्रांसिस 

लॉन्ग ड्राइव हमेशा ही थोड़ी मुश्किल भरी होती है और अगर आप बरसात के मौसम में लॉन्ग ड्राइव पर जा रही हैं, तब तो आपको अतिरिक्त सावधानियां बरतनी होंगी। बरसात के सुहाने मौसम में परिवार और दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना काफी मजेदार होता है। जगह-जगह रुकना, मस्ती करना, एक शहर से दूसरे शहर में जाना और वहां की चीजों का आनंद लेना लाजवाब होता है। लेकिन बरसात के मौसम में लॉन्ग ड्राइव पर जाना कई बार मुश्किलें पैदा कर देता है। यदि आप भी इन दिनों में ही लॉन्ग कार ड्राइव की योजना बना रही हैं तो पहले कुछ जरूरी बातों को जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 8
car repair
कार की सर्विसिंग

यदि आप कार से लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना रही हैं तो पहले उसकी सर्विसिंग कराना बहुत जरूरी है, क्योंकि कभी ऐसी जगह पर आपकी गाड़ी खराब हो गई, जहां आस-पास कोई गैरेज नहीं है तो आपको और आपके साथ जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सफर का मजा किरकिरा हो जाएगा। इससे बचने के लिए आपको गाड़ी सर्विसिंग कराने के बाद ही सफर पर जाना चाहिए। खासतौर पर गाड़ी की लाइट्स, ब्रेक, एयर बैग, टायर आदि चेक करना बिल्कुल न भूलें। इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका सफर सुहावना होगा।
विज्ञापन

3 of 8
Tyre Puncture
टूल्स किट की जांच

लॉन्ग कार ड्राइव पर जाते समय चेक कर लें कि गाड़ी में टूल्स किट रखी है या नहीं। यदि नहीं रखी है तो ध्यान से गाड़ी में रखें और देखें कि बॉक्स में सारे टूल्स हैं या नहीं। आपको एक टायर अलग से ले जाना चाहिए। कभी गाड़ी का टायर पंचर हो गया तो आपको परेशानी हो सकती है।

4 of 8
Driving Licence dl new - फोटो : istock
कागजात लेकर चलें 

आप गाड़ी से सफर करने जा रही हैं तो अपने जरूरी कागजात की फोटो कॉपी अपने साथ जरूर ले जाएं साथ ही पति से भी जरूरी कागजात साथ ले जाने को कहें, जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बीमा, प्रदूषण संबंधी सभी कागजात की फोटो कॉपी आदि, ताकि मुसीबत के समय ये कागजात आपके काम आ सकें और आप परेशानी से बच सकें।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जरूरी दवाएं

लॉन्ग ड्राइव पर जाते समय आपको अपने साथ दवाओं को साथ में जरूर ले जाना चाहिए। इसके अलावा गैस, बदहजमी, पेट दर्द, सिर दर्द, दस्त रोकने की दवाएं भी अपने साथ रखनी चाहिए। इन दवाओं को अपने साथ रखकर आप बिना परेशानियों से अपनी यात्रा का भरपूर मजा ले सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
टैवल फूड टिप्स - फोटो : Istock
ओवरलोडिंग से बचें

बरसात के मौसम में सफर पर जाते समय कार की डिग्गी पर भार न डालें। भारी सामान रखने से गाड़ी चलाने में परेशानी तो होती ही है, इसके अलावा यदि आपको कार छोड़कर कहीं दूर जाना पड़े तो सामान की चिंता भी बनी रहती है। इसलिए कम सामान लेकर ही सफर करें।
विज्ञापन

7 of 8
Monsoon 2023 - फोटो : iStock
साथ रखें ड्राइवर

अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रही हैं तो साथ में दोस्त या परिवार के ऐसे किसी सदस्य को साथ ले जाएं, जिसे ड्राइविंग आती हो, ताकि यदि आपकी तबीयत खराब हो जाए या आपको थकान महसूस हो या फिर कोई और परेशानी हो तो वह आपकी मदद कर सके। ऐसे व्यक्ति को सफर में साथ ले जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

8 of 8
weather - फोटो : Amar ujala
मौसम की जानकारी

बरसात में अगर लॉन्ग कार ड्राइव की प्लानिंग कर रही हैं तो सबसे पहले आप जिस स्थान या शहर में घूमने जा रही हैं, वहां का वेदर फोरकास्ट चेक करें। आजकल जीपीएस काफी हद तक आपकी सहायता करता है, लेकिन यह हर जगह उतना इफेक्टिव नहीं रहता है। कभी-कभी नेटवर्क की समस्या भी हो जाती है। इसलिए जिस जगह घूमने जा रही हैं, वहां का नक्शा अपने पास जरूर रखें, ताकि आप बिना परेशानी के अपना सफर आराम से पूरा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें