फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Day 2023: परिवार संग बितानी है यादगार क्रिसमस की शाम, दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों पर जाएं

Sun, 24 Dec 2023 01:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
क्रिसमस सेलिब्रेशन - फोटो : Istock
Places To Visit On Xmas Day: क्रिसमस डे दोस्तों व परिवार के साथ मनाये जाने वाला पर्व है, जो हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। दुनिया भर में क्रिसमस डे को लेकर उत्साह है। क्रिसमस के मौके पर लोग घरों को सजाते हैं। केक और तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। वहीं घर के फायर प्लेस के पास मोजे टांग कर सांता क्लॉज का इंतजार करते हैं। इस उम्मीद में कि उनके सोने के बाद सांता आएंगे और तोहफे देकर जाएंगे। वहीं भारत में क्रिसमस की छुट्टी होती है। लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस दिन पार्टी करते हैं या घूमना पसंद करते हैं । अगर आप इस क्रिसमस अपने परिवार के साथ कुछ सुकून और यादगार पल बिताना चाहते हैं तो यहां आपको ऐसी जगह के बारे में बताया जा रहा है जहां आप जा सकते हैं। दिल्ली एनसीआर में रहने वाले इन जगहों पर आसानी से पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Celebration - फोटो : Istock
सेक्टर 72 में क्रिसमस पार्टी

नोएडा सेक्टर 72 में 24 दिसम्बर को प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन हो रहा है। जिसकी एंट्री फी 99 रुपए है। यहां संगीतमय माहौल में बेहतर वक्त करीबियों के साथ बिता सकते हैं। यहाँ तक पहुँचने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन सेक्टर 51 है।
विज्ञापन

3 of 4
क्रिसमस का जश्न - फोटो : Istock
पैसिफिक मॉल

राजधानी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में स्थित पैसिफिक मॉल में क्रिसमस सेलिब्रेट किया जा रहा है। 24 और 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर खास आयोजन होना है। कार्यक्रम में लाइट म्यूजिक के साथ कॉकटेल्स परोसा जायेगा। खान पान की भी व्यवस्था है। आयोजन की एंट्री फीस 99 रुपए है। यहाँ आप दोस्तों या पार्टनर के साथ जा सकते हैं
विज्ञापन

4 of 4
Mall
डीएलएफ, नोएडा

सेक्टर 18 के पास डीएलएफ माल है, जहाँ आप बच्चों को लेकर जा सकते हैं। बच्चे यहाँ क्रिसमस डेकोरेन देख कर उत्साहित हो जायेंगे। फूड कोर्ट में मन पसंद खाना और कुछ शॉपिंग बच्चों और पार्टनर को खुश करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें