मनाली
- फोटो : self
मनाली, हिमाचल
गर्मियों के सीजन में आप हिमाचल प्रदेश के मनाली में जा सकते हैं। परिवार के साथ जाना हो या दोस्तों के साथ, मनाली का सफर पैसा वसूल होगा। मनाली में इस मौसम में बर्फबारी नहीं होती, लेकिन ठंडक रहती है। ऐसे में अगर आप खुद ड्राइव करके मनाली जाना चाहते हैं तो आपको यहां ड्राइविंग में दिक्कत नहीं होगी। मनाली में नग्गर किला, अर्जुन केव्स और सोलांग घाटी मुख्य आकर्षण हैं। बर्फ देखने का मन है तो सोलांग घाटी से होते हुए अटल टनल जाएं। वहां आपको पहाड़ों पर बर्फ मिलेगी और सफेद बर्फ की चादर में मस्ती करने को मिल जाएगा। इसके अलावा मनाली में कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ कम पैसों में उठा सकते हैं। ट्रेकिंग, राफ्टिंग, स्कीईंग, हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग आदि करने को मिलेगा। आप दिल्ली से शिमला होते हुए मनाली बस से जा सकते हैं या फिर कुल्लू में एयरपोर्ट भी है। यहां आप 800 से 3000 तक में अच्छे होटल में कमरा बुक कर सकते हैं। एक हजार रुपये में चार-पांच लोग लंच या डिनर कर सकते हैं।