फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May Holidays List: मई 2026 में घूमने का प्लान? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Sat, 02 May 2026 12:15 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Long Weekend May 2026: मई की शुरुआत श्रम दिवस से हो रही है, जिसकी छुट्टी कई दफ्तरों में मिलती है। शनिवार और रविवार मिलाकर आपको तीन दिन का लाॅन्ग वीकेंड मिल जाएगा। आप दो से तीन दिन की शॉर्ट ट्रिप जैसे हिल स्टेशन या नजदीकी टूरिस्ट स्पॉट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मई में कब जाएं घूमने - फोटो : AI

Summer Vacation In May 2026: मई का महीना गर्मियों का पीक समय है और यह महीना घूमने-फिरने के लिए शानदार मौके लेकर आता है। अगर आप दफ्तर या पढ़ाई के बीच ब्रेक लेकर कहीं ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो यह सही समय है। इस महीने आप छुट्टियों और वीकेंड को जोड़कर लंबी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।

भारत में मई के दौरान पहाड़ी इलाके, हिल स्टेशन और ठंडी जगहें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। वहीं, कुछ लोग विदेश यात्रा या बीच डेस्टिनेशन भी चुनते हैं। सही प्लानिंग से आप कम बजट में भी शानदार ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको मई 2026 की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर, लॉन्ग वीकेंड्स, और बेस्ट जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे ताकि आप अपने ट्रिप को बेहतर तरीके से प्लान कर सकें।

विज्ञापन

2 of 5
मई महीने में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala AI

मई 2026 में कब छुट्टियां?
 

  • 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस की वजह से महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। 
  • 9 मई को रविंद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 मई को राज्य दिवस की वजह से गंगटोक में बैंक बंद हैं।
  • 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन होने के कारण अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 27 मई को बकरीद (ईद-उल-जुहा) की वजह से कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। जैसे, अगरतला, अहमदाबाद, आईजोल, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकत्ता, लखनऊ, न्यू दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा।
  • 28 मई को बकरी ईद ईद-उल-जुहा की वजह से बेलापुर, बेंगलुरू, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मई में लाॅन्ग वीकेंड - फोटो : Adobe stock

मई में लाॅन्ग वीकेंड

हालांकि इस महीने ज्यादा सरकारी छुट्टियां नहीं हैं, लेकिन वीकेंड्स का सही इस्तेमाल करके आप मिनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 9 मई को महीने का दूसरे शनिवार और 23 मई को महीने के चौथा शनिवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा कई दफ्तरों में शनिवार और रविवार की छुट्टी रहती है। इस तरह आपको 2-3 मई, 9-10 मई, 16-17 मई, 23-24 मई और 30-31 मई 2026 को वीकेंड पर घूमने का मौका मिल सकता है। 

4 of 5
दलाई हिल्स, मसूरी - फोटो : instagram

मई में कहां घूमने जाएं ?

अगर आपको ज्यादा छुट्टियां नहीं भी मिल रही हैं तो दो दिन का वक्त निकालकर घूमने की योजना बनाएं। आप मसूरी, ऋषिकेश, नैनीताल, शिमला, मनाली, चोपता जैसी जगहों पर जा सकते हैं। इस महीने यहां का मौसम ठंडा और सुहावना होता है। दो से तीन दिन में घूमने के लिए ये जगहें बेस्ट हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी जैसे ट्रेकिंग, कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे करें ट्रिप प्लान? - फोटो : Adobe stock

कैसे करें ट्रिप प्लान?
  
वीकेंड ट्रिप का सही फायदा उठाने के लिए पहले से बुकिंग करना जरूरी है। मई में ट्रैवल पीक पर होता है, इसलिए फ्लाइट और होटल महंगे हो सकते हैं। कोशिश करें कि कम भीड़ वाली जगहें चुनें और ऑफबीट डेस्टिनेशन एक्सप्लोर करें। अगर आपका बजट कम है, तो ट्रेन से यात्रा करें, लोकल होटल या होमस्टे चुनें। ग्रुप में ट्रैवल करने से खर्च और कम हो जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें