Lakshadweep Kaise Jayen: भारत का सबसे खूबसूरत द्वीप समूह लक्षद्वीप अब पहले से कहीं ज्यादा सुलभ हो गया है। हाल ही में प्रशासन द्वारा जारी नए नियमों के अनुसार, अब पर्यटकों को यहां घूमने के लिए न तो किसी लोकल स्पॉन्सर की जरूरत होगी और न ही पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) की। यह बदलाव 29 अप्रैल 2026 को जारी सर्कुलर के बाद लागू हुआ है और इससे यात्रा प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।
पहले लक्षद्वीप घूमने का प्लान बनाना कई लोगों के लिए मुश्किल होता था क्योंकि उन्हें किसी स्थानीय व्यक्ति या एजेंसी से स्पॉन्सरशिप लेनी पड़ती थी और अपने राज्य से पीसीसी भी बनवाना पड़ता था। अब इन दोनों शर्तों को खत्म कर दिया गया है। हालांकि सुरक्षा जांच अभी भी जारी रहेगी, लेकिन यह प्रक्रिया अब प्रशासन खुद संभालेगा।अगर आप भी नीले समुद्र, सफेद रेत और शांत वातावरण के बीच छुट्टियां बिताने का सपना देख रहे हैं, तो यह सही समय है।
भारत के मालदीव माने जाने वाले लक्षद्वीप घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए यात्रा स जुड़ी जानकारी यहां दी जा रही है, कि कैसे लक्षद्वीप का परमिट मिलेगा, जाने का सही समय क्या है और यात्रा में कितना खर्च आ सकता है।