फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May Getaway : मई में इन पांच जगहों का सफर होगा फुल पैसा वसूल, यात्रा के लिए अभी से करा लें बुकिंग

Fri, 25 Apr 2025 04:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप मई माह में घूमने जाना चाहते हैं तो यहां दिए गए विकल्पों में से चयन कर सकते हैं। मई ट्रिप के लिए अभी से बुकिंग करा लें, लेकिन उसके पहले जगह का चयन कर लें।
विज्ञापन
1 of 6
मई में कहां घूमने जाएं - फोटो : Adobe
May Getaway: अधिकतर स्कूल-काॅलेज मई माह में बंद रहते हैं। इस महीने में गर्मी अधिक रहती है, इसलिए लोग ठंडक महसूस करने के लिए किसी सुकून भरे और ठंडे स्थलों पर जाना पसंद करते हैं। अब छुट्टियां मिल रही हों और घूमने का माहौल भी हो तो सफर की योजना तो बनानी ही चाहिए। लेकिन सवाल है कि इतने गर्म तापमान में कहां घूमने जाएं, जहां सुकून, ठंडक और सुंदर नजारे, इन तीनों को प्राप्त किया जा सकता है। 

वैसे तो कई हिल स्टेशन हैं, जहां इस मई की गर्माहट में भी हल्की ठंड को महसूस किया जा सकता है लेकिन पूरा पैसा वसूल ट्रिप की योजना है तो देश की कुछ जगहें हैं जहां जाना सबसे बेहतर फैसला हो सकता है। मई के महीने में कुछ जगहों पर आनंददायक माहौल हो जाता है। यहां का मौसम घूमने के लिहाज से बेहतर हो जाता है और नजारे तो देखने योग्य होते हैं। अगर आप मई माह में घूमने जाना चाहते हैं तो यहां दिए गए विकल्पों में से चयन कर सकते हैं। मई ट्रिप के लिए अभी से बुकिंग करा लें, लेकिन उसके पहले जगह का चयन कर लें।
विज्ञापन

2 of 6
लद्दाख - फोटो : adobe
लद्दाख

मई के महीने में लद्दाख का मौसम सामान्यत: सुहाना रहता है और रातें ठंडी होती हैं। यह महीना लद्दाख घूमने के लिए एक अच्छा समय है। लद्दाख में पैंगोंग झील, चुमूर झील, मारखा घाटी, नुब्रा घाटी, जांस्कर वैली और लामायुरू घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अनिनी - फोटो : instagram
अनिनी

अरुणाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर अनिनी का औसत तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां मई के महीने में आमतौर पर सुखद मौसम होता है। अनिनी घूमने की योजना है तो यहां कई मनमोहक पर्यटन स्थल हैं। अनिनी में मेहाओ झील, वन्यजीव अभ्यारण्य, मयूडिया और भीष्मकनगर किला, दिबांग वैली, सेवन लेक ट्रैक जा सकते हैं। 

4 of 6
नैनीताल (नैनी मंदिर) - फोटो : Adobe Stock
नैनीताल

मई के महीने में बजट ट्रिप के लिए किसी शानदार गंतव्य की तलाश में हैं तो उत्तराखंड के नैनीताल की सैर पर जा सकते हैं। नैनीताल ट्रिप दो से तीनन दिन में पूरी की जा सकती है। यहां नैनी झील में बोटिंग का लुत्फ उठाने के साथ टिफिन टॉप, नैनीताल रोपवे और नैना देवी मंदिर में दर्शन के लिए जाएं।
विज्ञापन

5 of 6
मैक्लोडगंज - फोटो : Adobe
मैक्लोडगंज

हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन हैं, जहां गर्मियों में तापमान मैदानी क्षेत्रों की तुलना में कम रहता है। मैक्लोडगंज में ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां त्रिकुंड ट्रेक,भागसू झरना, नामग्याल मठ, नन्दी व्यू पाइंट आदि घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महाबलेश्वर - फोटो : instagram
महाबलेश्वर

महाराष्ट्र का महाबलेश्वर भी पर्यटकों के पसंदीदा स्थलों में से एक है। मई में महाबलेश्वर का मौसम सुहाना रहता है जो चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है। भीड़भाड़ से दूर इस शहर का वातावरण शांत और सुंदर होता है। महाबलेश्वर में वेन्ना झील, एलिफंट हेड पॉइंट, मैप्रो गार्डन, प्रतापगढ़ किला, लिंगमाला झरना और विल्सन पाइंट घूमने जा सकते हैं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें