फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Shopping Markets: दिल्ली से अहमदाबाद तक, ये हैं नवरात्रि के लिए खरीदारी के मशहूर बाजार

Wed, 17 Sep 2025 03:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Markets for Navratri Shopping in India: इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहनना त्योहार की पहचान है। हर राज्य की अपनी खास ड्रेस और डिज़ाइन होती है, जिसमें रंग, फैब्रिक और कारीगरी की अनोखी विविधता दिखाई देती है। साथ ही गरबा और डांडिया नाइट के लिए स्पेशल आउटफिट की मांग बढ़ जाती है। इसलिए खरीदारी भी जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि में गरबा डांडिया नाइट - फोटो : adobe
Markets for Navratri Shopping in India: नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से आरंभ हो रही है। नवरात्रि के आते ही बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। कहीं गरबा की तैयारी तो कहीं दुर्गा पंडाल सजावट देखने को मिलती है। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में देशभर के अलग-अलग शहरों में गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन होता है।

इस मौके पर महिलाएं खासतौर पर पारंपरिक चनिया-चोली, चुनरी और रंग-बिरंगे परिधान ढूंढती हैं। लेकिन सवाल उठता है नवरात्रि शॉपिंग के लिए भारत के सबसे बेहतरीन बाजार कौन से हैं? अगर आपको गरबा या डांडिया नाइट्स में शामिल होना है और सबको अपने आउटफिट व लुक से इम्प्रेस करना है तो सबसे पहले ये जान लीजिए कि क्या आपके शहर में कम दाम में पारंपरिक परिधान मिल जाएंगे। साथ ही देश की कौन-कौन सी बाजार गरबा या डांडिया के पारंपरिक कपड़ों के लिए सबसे सस्ती हैं। ये तय करके खरीदारी के लिए जाएं ।

इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहनना त्योहार की पहचान है। हर राज्य की अपनी खास ड्रेस और डिज़ाइन होती है, जिसमें रंग, फैब्रिक और कारीगरी की अनोखी विविधता दिखाई देती है। साथ ही गरबा और डांडिया नाइट के लिए स्पेशल आउटफिट की मांग बढ़ जाती है। इसलिए खरीदारी भी जरूरी है।
 
विज्ञापन

2 of 7
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe
भारत के प्रसिद्ध बाजार नवरात्रि शॉपिंग के लिए

लाल दरवाजा मार्केट, अहमदाबाद

गुजरात का अहमदाबाद का ये बाजार गरबा और डांडिया के पारंपरिक चनिया-चोली के लिए मशहूर है। यहां गुजरात की हस्तकला और मिरर वर्क वाले ड्रेस खूब बिकते हैं। इनकी कीमत भी बजट में होती है, जिसे आसानी से लोग बिना जेब पर अधिक बोझ डाले खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe
मनीक चौक, जयपुर

राजस्थान की रंग-बिरंगी घाघरा-चोली और गोटा-पट्टी वर्क वाले परिधान चाहिए तो जयपुर के मनीक चौक जाएं। यहां गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए बेहतरीन परिधान के साथ ही पारंपरिक राजस्थानी आभूषण भी आसानी से मिलते हैं।

4 of 7
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe
चांदनी चौक, दिल्ली

दिल्ली का चांदनी चौक एथनिक, ब्राइडल और पार्टी वियर आउटफिट के लिए मशहूर है। यहां सिल्क, बनारसी और लहंगा चोली का बड़ा कलेक्शन आपको देखने को मिल जाएगा। चांदनी चौक में आपको हर बजट में नवरात्रि ड्रेस मिल  सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
खरीदारी करते कपल - फोटो : Adobe
लिंकिंग रोड, मुंबई

ट्रेंडी गरबा आउटफिट्स और फ्यूजन ड्रेस के लिए मुंबई के लिंकिग रोड भी जा सकते हैं। यहाँ डिज़ाइनर और स्ट्रीट फैशन दोनों का मेल देखने को मिलता है। यहां अभिनेत्रियों के परिधानों की तरह की डिजाइनर परिधान कम पैसों में मिल जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बाजार - फोटो : istock
न्यू मार्केट, कोलकाता

बंगाल की पारंपरिक साड़ियां जैसे तांत और गरद सिल्क की खरीदारी के लिए कोलकाता में न्यू मार्केट जाएं। गरबा नाइट के लिए आधुनिक और पारंपरिक मिश्रण वाले कपड़े यहां आसानी से मिल जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाजार - फोटो : istock
लाड़ बाजार, हैदराबाद

हैदराबाद का लाड़ बाजार पारंपरिक चूड़ियों और रंगीन परिधानों का सबसे बड़ा ठिकाना है। नवरात्रि लुक को पूरा करने के लिए यह परफेक्ट जगह है, जहांं बजट में एक से बढ़कर एक परिधान मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें