Makar Sankranti 2023 : प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाते हैं, हालांकि इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जा रही है। मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन देश के अलग अलग राज्यों में मकर संक्रांति को अलग नाम से जाना जाता है और इसे मनाने के तरीके में भी कुछ अंतर होता है। कहा जाता है कि जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसे 'संक्रांति' कहते हैं। मकर संक्रांति को मनाने के अलग परंपराएं और रीति रिवाज हैं। कई जगहों पर मकर संक्रांति को खिचड़ी कहते हैं, तो कुछ लोग पोंगल के पर्व के तौर पर मनाते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए मकर संक्रांति को दूसरे राज्यों में किन नामों से जाना जाता है और कैसे मनाते हैं अलग तरह से मकर संक्रांति का त्योहार।