Mahashivratri 2023 : हिमाचल एक ऐसा राज्य है, जो अपने प्राकृतिक अजूबों के साथ-साथ अपनी सुंदरता की वजह से काफी चर्चित है। यहां लोग बर्फ का लुफ्त उठाने जाते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि हिमाचल के कुल्लू में एक ऐसा शिव मंदिर है जिसका धार्मिक महत्व काफी ज्यादा है। इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में हर कोई जानता है। लोग दूर-दूर से यहां दर्शन के लिए आते हैं।
भोलेनाथ का ये मंदिर कुल्लू घाटी के सुंदर गांव काशवरी में स्थित है, जो 2460 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे भारते के सबसे प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। इस मंदिर का इतिहास काफी रहस्यमयी है। ऐसी मान्यता है कि, यहां स्थित शिवलिंग बिजली गिरने के बाद पूरी तरह टूट जाता है। पर, कुछ ही समय में वह जुड़ भी जाता है। आइए आपको भी इस शिव मंदिर के अनोखे इतिहास के बारे में बताते हैं, जिसे सुनकर आपका मन भी वहां जाने का करने लगेगा।