फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2019: इस शिवरात्रि घूम आइए एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, यहां ठहरे थे साक्षात् भोलेनाथ

Mon, 25 Feb 2019 05:35 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shiv temple jatoli
भगवान शिव को देवों के देव महादेव के नाम से जाना जाता है और महाशिवरात्रि के इस मौके पर सभी भक्त भगवान शिव के मंदिरों के दर्शन कर उन्हें प्रसन्न करने में लगे रहते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर हम आपको भगवान शिव के उस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश में मौजूद है, जिसे जटोली मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर अपनी शक्ति और चमत्कारों के लिए भी प्रसिद्ध है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shiv temple jatoli
हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर भवननिर्माण कला का बेजोड़ नमूना जटोली मंदिर स्थित है। इसे एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है। यहां शिवरात्रि व महाशिवरात्रि के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह शिव मंदिर दक्षिण-द्रविड़ शैली से बना हुआ है। मंदिर को बनने के लिए तकरीबन 39 साल लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shiv temple jatoli
पौराणिक मान्यता है कि भगवान शिव यहां आए थे और कुछ समय के लिए यहां पर रुके भी थे और बाद में एक सिद्ध बाबा स्वामी कृष्णानंद परमहंस ने यहां आकर तपस्या की। कहा जाता है कि बाबा परमहंस के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश पर ही जटोली शिव मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। मंदिर का गुंबद 111 फीट ऊंचा है। 

4 of 5
shiv temple jatoli
इस मंदिर में जाने के लिए आपको 100 सीढ़ियां चढ़कर जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा था, जिसे देखते हुए स्वामी कृष्णानंद परमहंस जी ने भगवान शिव की घोर तपस्या को और त्रिशुल के प्रहार से जमीन में से पानी निकाला। इसके बाद कभी भी यहां पानी की कमी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shiv temple jatoli
मंदिर के चारों तरफ विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं, जबकि मंदिर के अंदर स्फटिक मणि शिवलिंग की स्थापना के साथ भगवान शिव व पार्वती मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं। मंदिर के बिलकुल ऊपरी छोर पर 11 फुट ऊंचे विशाल सोने के कलश की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें