फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया में आश्चर्य हैं भारत के ये अजीब मंदिर, तस्वीरें देखकर यकीं नहीं होगा

Mon, 25 Feb 2019 08:58 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
temple

भारत अपनी संस्कृति और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, कुल 33 करोड़ देवी-देवता हैं, जिनकी पूजा भारत में की जाती है। इनमें से प्रत्येक प्रसिद्ध देवी-देवताओं की अपनी-अपनी कहानी है। हालांकि, उन 33 करोड़ देवताओं के अलावा, भारत में कई अजीब या अनोखे मंदिर हैं जिनमें कुछ आकर्षक कहानियां हैं। आइए हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही असामान्य मंदिरों के मंदिर के दर्शन करवाते हैं।

विज्ञापन

2 of 7
gandhi temple
सोनिया गांधी मंदिर
जी हां, सोनिया गांधी मंदिर का नाम सुनकर आप आश्चर्य में पड़ गए होंगे। लेकिन जैसा कि पहले कहा भारतीय संस्कृति में विविधताएं बहुत अलग सी हैं और अपने प्रिय को देवता के रूप में पूजने की पुरानी पंरपरा है। बहरहाल, सोनिया गांधी का यह मंदिर तेलंगाना में स्थित है। मंदिर में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की प्रेसिडेंट की यहां एक बड़ी मूर्ति स्थापित की गई है। यही नहीं इस मंदिर में गांधी परिवार के दूसरे सदस्यों जैसे राजीव गांधी, इंदिरा गांधी की भी मूर्तियां हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
bike temple
रॉयल इनफील्ड की बाइक का मंदिर 
राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित इस मंदिर का नाम सुनकर ही आप आश्चर्य में पड़ गए होंगे। लेकिन यह सच है। रॉयल इनफिल्ड बाइक के ओ बाना नाम के इस मंदिर की स्थापना की कहानी भी अजीब है। दरअसल, इस बाइक का मंदिर इसे चलाने वाले की याद में बनाया गया है। वाकया भी एकदम अनोखा है। बात 1988 की है जब ओम सिंह राठौर नाम के व्यक्ति ने (जिसे स्थानीय और परिवार के बीच ओ बाना नाम से पुकारा जाता था) कि अपनी इस बाइक रॉयल इनफील्ड को चलाते वक्त घटनास्थल पर ही दुर्घटना में मौत हो गई। 

दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने सड़क किनारे से बरामद किया। लेकिन चमत्कार तब हुआ जब बाइक पुलिस स्टेशन से गायब हो गई। जब सभी लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो बाइक को उसी जगह से पाया जहां एक्सीडेंट हुआ था। खास बात यह है कि पुलिस ने कई बार इस बाइक को लॉक किया, पेट्रोल टैंक तक खाली कर दिया, लेकिन बाइक दोबारा गायब हो गई और फिर वहीं मिली। आखिरकार पुलिस ने ऐसी अजीब घटना के बाद गांव वालों ने विश्वास कर लिया किया कि इस बाइक के साथ ओ बाना की आत्मा है लिहाजा उसकी याद में बाइक का मंदिर बना दिया गया। 

4 of 7
kali temple
चाइनीज काली मंदिर
कोलकाता का चाइनीज काली मंदिर दुनिया के तमाम धार्मिक लोगों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं होगा। कई लोग तो विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन भरोसा करना होगा। जी हां इस मंदिर में चाइनीज पुजारी मां काली की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसाद के रूप में नूडल्स चढ़ाते हैं। खास बात यह है कि यह पूजा भी चाइनीज तरीकों से की जाती है। यदि आप कोलकाता घूमना चाहते हैं तो यहां आना आपके लिए एक अनोखा अनुभव होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
monkey temple
बंदरों का मंदिर 
जयपुर का मंकी टेंपल या कहें बंदरों का मंदिर भी पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह जयपुर के गालता जी में है। बंदरों का हनुमान जी से कनेक्शन हर भारतीय को पता है। मंदिर में आपको बहुत सारे बंदर खेलते, प्रसाद खाते हुए दिख जाएंगे। ये मंदिर पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र है। 
विज्ञापन

6 of 7
karni temple
बीकानेर का करणी माता मंदिर 
राजस्थान के बीकानेर मंदिर में स्थित करणी माता मंदिर बेहद प्रसिद्ध है। इसे चूहों का मंदिर या चुहिया देवी का मंदिर कहा जाता है। यहां तकरीबन 25 हजार से ज्यादा चूहे हैं और भक्त रोजाना सभी को प्रसाद खिलाते हैं। यहां हर साल हजारों की संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां यदि किसी भक्त को सफेद चूहे दिख जाएं तो वह भाग्यशाली माना जाता है। इस मंदिर से जुड़ी कई पौराणिक कहानियां भी हैं, जो रामायण काल से जुड़ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kal bhairav
काल भैरव मंदिर
उज्जैन में स्थित काल भैरव मंदिर भी अलग परंपरा के लिए जाना जाता है।  क्योंकि यहां भगवान शिव को प्रसाद के रूप में शराब चढ़ाई जाती है। हजारों भक्त इस मंदिर में आते हैं और उनसे आशीर्वाद लेने के लिए देवता को शराब चढ़ाते हैं। सिंहस्थ मेले के दौरान, सरकार ने मंदिर के पास शराब काउंटर लगाने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है भैरव मंदिर। काफी दूर-दूर से लोग यहां अपनी मुराद पूरी करने के लिए आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें