महाकुंभ नगर संगम तट पर स्नान करते लोग लगी श्रद्धालु की भीड़
- फोटो : संवाद
खर्च का विवरण
महाकुंभ में शामिल होने का खर्च आपकी यात्रा, ठहरने और खानपान की पसंद पर निर्भर करता है। यात्रा का खर्च आपके परिवहन पर आधारित है। जैसे अगर आप हवाई यात्रा कर रहे हैं तो 3000 से 10000 रुपये खर्च हो सकते हैं। वहीं ट्रेन का किराया 500 से 2500 रुपये हो सकता है। बस यात्रा के लिए 300-1,500 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
टेंट सिटी में ठहर रहे हैं तो 500 से 10000 रुपये प्रतिदिन, होटल रूम के लिए 1,000 से 10,000 रुपये और आश्रम में निवास करने पर 200 रुपये से 1,000 प्रति दिन का खर्च आ सकता है।
महाकुंभ में खाना बहुत अधिक महंगा नहीं मिलेगा आप साधारण भोजन 50 से 200 रुपये प्रति व्यक्ति के खर्च पर ले सकते हैं। अच्छे रेस्तरां में 1000 रुपये तक खाने का व्यय हो सकता है।इसके अलावा अन्य खर्चों में स्थानीय परिवहन, पूजा/दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था आदि शामिल है, जिसमें 1000/2000 रुपये खर्च होंगे।